Skip to main content

ताजा खबर

IND vs PAK: “क्यों इससे ओपनिंग…?”- पाकिस्तान के खिलाफ फेल हुए Virat Kohli, सोशल मीडिया पर फैंस हुए आगबबूला

IND vs PAK क्यों इससे ओपनिंग- पाकिस्तान के खिलाफ फेल हुए Virat Kohli सोशल मीडिया पर फैंस हुए आगबबूला

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

IND vs PAK, Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून का मैच भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में खेला जा रहा है। आज के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में बारिश के चलते काफी रूकावट आई है। टॉस तय समय से आधे घंटे देरी से हुआ। मैच 8ः30 (भारतीय समयानुसार) बजे शुरू होने वाला था, मगर फिर बारिश के चलते 8ः50 को शुरू हुआ। लेकिन एक ओवर के खेल के बाद फिर बारिश आ गई और खेल 9ः30 बजे शुरू हुआ।

खेल वापस से शुरू होने के बाद टीम इंडिया इस वक्त मुश्किल परिस्थितियों में हैं। दोनों ओपनर रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। ओपनर की पोजिशिन पर विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार बड़ी पारी खेल पाने में नाकामयाब रहे हैं।

नसीम शाह के खिलाफ विकेट गंवा बैठे Virat Kohli

भारत की पारी का दूसरा ओवर नसीम शाह ने डाला था। तीसरी गेंद पर विराट कोहली (Virat Kohli) जल्दबाजी में गलत शॉट खेलकर विकेट गंवा बैठे। उन्होंने ओवर कवर्स की तरफ शॉट लगाने का प्रयास किया था, लेकिन कवर-पॉइंट पर तैनात उस्मान खान ने एक अच्छा पकड़ लिया। विराट कोहली (Virat Kohli) ने 3 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रनों की पारी खेली। और भारत को 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा।

यहां देखें विराट कोहली के विकेट पर फैंस के रिएक्शन-

कप्तान रोहित शर्मा शाहीन अफरीदी के खिलाफ हुए आउट

पारी के दूसरे ओवर में विराट कोहली के विकेट के बाद फिर अगले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा शाहीन अफरीदी के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

रोहित शर्मा ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया था, square leg पर तैनात हारिस रऊफ ने कोई गलती नहीं की और उन्होंने एक अच्छा कैच पकड़ा। कप्तान ने 12 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रनों की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि

Tilak Varma Surpasses MS Dhoni, Suresh Raina To Achieve Massive India Milestone (image via X) भारतीय बल्लेबाज और टी20आई उप-कप्तान तिलक वर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक बड़ी उपलब्धि...

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ZIM vs IND, 3rd T20I: Match Preview (image via X) रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20आई मैच...

26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...