Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ, 3rd Test: Day 1 Highlights: डेवोन कॉनवे के LBW से लेकर विराट कोहली के रन आउट तक

IND vs NZ (Photo Source: X)

IND vs NZ, 3rd Test: Day 1 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट 1 नवंबर से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 235 रनों पर ऑलआउट हो गई। दिन के अंत तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल (31*) और ऋषभ पंत (1*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। आइए आपको पहले दिन के खेल का सारा हाइलाइट्स बताते हैं-

IND vs NZ: आकाश दीप ने भारत को दिलाई पहली सफलता

खेल के पहले दिन के पहले सेशन में ही कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे को आउट कर आकाश दीप ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई थी। पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद को टॉम लैथम ने मिड-ऑफ की तरफ खेला था और तीन रन लिए थे। आकाश ने फिर अगली गेंद पर डेवोन कॉनवे को LBW को आउट कर दिया। आकाश ने जोरदार अपील की और ऑनफील्ड अंपायर ने आउट करार दिया। कॉनवे ने दूसरे छोर पर तैनात कप्तान टॉम लैथम से बातचीत की और रिव्यू लेने का फैसला लिया। अल्ट्राएज से पता चला कि बल्ला नहीं लगा है और बॉल-ट्रैकिंग पर तीनों डॉट रेड हुई और भारत को पहली सफलता मिली। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में कॉनवे 11 गेंदों में मात्र 4 रन बना पाए।

Akash Deep traps Conway. 🔥 pic.twitter.com/tuTjqKupDf

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 1, 2024

सुंदर ने टॉम लैथम और रचिन रवींद्र पर कसा शिकंजा

वाशिंगटन सुंदर ने पहले 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम लैथम को बोल्ड किया। गेंद आउटसाइड एज को बीट करते हुए सीधे स्टंप्स से टकरा गई। कीवी कप्तान ने 44 गेंदों में 3 चौके की मदद से 28 रन की पारी खेली। सुंदर ने फिर 20वें ओवर में रचिन रवींद्र को आउट कर 72 के स्कोर पर विरोधी टीम को तीसरा बड़ा झटका दिया। रचिन रवीद्र ने डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन गेंद बाहरी किनारे से आगे निकल गई और स्टंप्स से टकरा गई। रचिन रवींद्र 12 गेंदों में मात्र 5 रन बना पाए।

1⃣ Brings 2⃣, they say!

Washington Sundar agrees! ☺️

Live ▶️ https://t.co/KNIvTEy04z#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank | @Sundarwashi5 pic.twitter.com/Q2DwB61Dj0

— BCCI (@BCCI) November 1, 2024

IND vs NZ: जडेजा ने तोड़ी विल यंग और डेरिल मिचेल के बीच की साझेदारी

रवींद्र जडेजा ने 45वें ओवर में विल यंग को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। विल यंग ने डिफेंसिव शॉट खेलने की कोशिश की, बाहरी किनारा लगा और फर्स्ट स्लिप पर तैनात रोहित शर्मा ने अच्छा कैच पकड़ा। जड्डू ने विल यंग और डेरिल मिचेल के बीच की 87 रनों की साझेदारी को भी तोड़ा। विल यंग ने 138 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने इसी ओवर में टॉम ब्लंडल को डक पर पवेलियन भेजा और न्यूजीलैंड ने 159 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवाया।

Talk about striking in a quick succession! ⚡️ ⚡️

A double-wicket over for #TeamIndia, courtesy Ravindra Jadeja! 👌 👌

Live ▶️ https://t.co/KNIvTEy04z#INDvNZ | @imjadeja | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/D6WrpGPmx3

— BCCI (@BCCI) November 1, 2024

जडेजा ने लिया टेस्ट करियर का 14वां पांच विकेट हॉल

रवींद्र जडेजा ने फिर ग्लेन फिलिप्स (17), ईश सोढ़ी (7) और मैट हेनरी (0) को सस्ते में आउट कर पांच विकेट हॉल पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 14वां पांच विकेट हॉल है। जडेजा ने 22 ओवरों में 65 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

FIVE WICKET HAUL BY RAVINDRA JADEJA.

– One of the finest spells at the Wankhede. 👌 pic.twitter.com/af2IFIHo4R

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 1, 2024

डेरिल मिचेल ने खेली 82 रन की पारी

डेरिल मिचेल ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 129 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 82 रन की पारी खेली। वह 66वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। पहली पारी में वाशिंगटन सुंदर ने 18.4 ओवरों में 81 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा आकाश दीप ने 5 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं, मोहम्मद सिराज ने 6 ओवर में 16 रन और अश्विन ने 14 ओवर में 47 रन दिए।

IND vs NZ: मैट हेनरी के खिलाफ आउट हुए रोहित शर्मा

पहली पारी में 25 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा सातवें ओवर में मैट हेनरी की बेहतरीन गेंद पर विकेटकीपर टॉम लैथम को कैच थमा बैठे। रोहित ने 18 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच साझेदारी पनपती हुई नजर आ रही थी। लेकिन फिर 18वें ओवर में यशस्वी को बोल्ड कर एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई। यशस्वी जायसवाल 52 गेंदों में 30 रन बना पाए। इसी ओवर में एजाज पटेल मोहम्मद सिराज को भी गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा।

विराट कोहली हुए रन आउट, 84 के स्कोर पर भारत को लगा चौथा झटका

विराट कोहली 19वें ओवर में मैट हेनरी के हाथों रन आउट हो गए। विराट ने रचिन रवींद्र द्वारा डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला। शुभमन और कोहली दोनों तेजी से एक रन के लिए भागे। मिड ऑन पर तैनात फील्डर मैट हेनरी ने गेंद को पकड़कर सीधा नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया और गेंद सीधे स्टंप्स पर लगी। कोहली ने डाइव लगाई लेकिन वह डायरेक्ट हिट से पहले पहुंच नहीं पाए। विराट 6 गेंदों में मात्र 4 रन बना पाए और भारत को 84 के स्कोर पर चौथा झटका लगा।

Virat Kohli run out – The cheer turns into disappointment.pic.twitter.com/wbNz180cmH

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 1, 2024

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...