Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 2026: पहले रोमांचक वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया 

IND vs NZ 2026: पहले रोमांचक वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया 

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज 11 जनवरी, रविवार को कोटांबी स्टेडियम वडोदरा में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने रनों का पीछा करते हुए विराट कोहली की 93 रनों की पारी के दम 4 विकेट से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 301 रनों का लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए गिल एंड कंपनी ने इसे 6 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मेजबान भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहले वनडे मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारत ने टाॅस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इसके बाद कीवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 308 रन बनाए। हालांकि, मैच में न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी शानदार रही, डेवोन काॅन्वे (56) और हेनरी निकोल्स (62) ने पहले विकेट 117 रनों की मजबूत नींव रखी।

हालांकि, मध्यक्रम में डेरिल मिचेल (84) के अलावा और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। तो वहीं, गेंदबाजी में भारत के लिए मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा कुलदीप यादव को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब भारत न्यूजीलैंड से मिले 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 49 ओवरों में 6 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। रनों का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 91 गेंदों में 8 चौके व 1 छक्के की मदद से 93 रनों की कमाल की पारी खेली, तो कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए।

हालांकि, इंजरी से वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर 49 रन के निजी स्कोर पर कायल जेमिसन के खिलाफ बोल्ड आउट हुए। अंत में भारत के लिए केएल राहुल (29*) ने विनिंग शाॅट लगाकर मैच खत्म किया।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: हार्दिक पंड्या के बदले निकोलस पूरन! आकाश चोपड़ा ने मुंबई और लखनऊ के बीच बताई बड़ी डील

Aakash Chopra Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और...

SM Trends: 26 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 15 साल के शानदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज से पहले बेलफास्ट, आयरलैंड में सीनियर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के...

‘क्या इतनी जल्दी इसकी जरूरत है?’ – वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra on whether Vaibhav Sooryavanshi deserves to make his debut against Ireland (image via X) आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार (26 जून) को होने वाले टी20आई मैच से पहले, सबसे...

भारतीय सीनियर टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी का पहला नेट सेशन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट में खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी...