
Tom Latham and Kane Williamson (Image Credit- Twitter X)
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के बेंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) इंजरी की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे।
साथ ही विलियमसन अब पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। वह इस समय ग्रोइन इंजरी से रिकवर हो रहे हैं और विलियमसन के तीसरे टेस्ट मैच में भी खेलने पर संदेह बना हुआ है। कप्तान टॉम लाथम ने पुष्टि की है कि वह ठीक हो रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी की अभी कोई तय समय सीमा नहीं है।
साथ ही 32 वर्षीय कप्तान ने बताया कि विलियमसन की प्रगति की दैनिक आधार पर निगरानी की जा रही है, और वह मेडिकल टीम के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तीसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता के बारे में पुणे मैच के बाद ही फैसला किया जाएगा।
टाॅम लाथम ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले, कप्तान टाॅम लाथम ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- यह केन की फिटनेस को लेकर दिन प्रतिदिन की बात है। उम्मीद है कि वह जल्द ही तैयार रहेगा। वह स्पष्ट रूप से घर पर मेडिकल टीम के साथ मिलकर काम कर रहा है, और यह बस थोड़ा इंतजार करने जैसा है। उम्मीद है, दूसरे टेस्ट के बाद हमें कुछ और पता चलेगा।
टाॅम लाथम द्वारा दिए बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विलियमसन अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इसके बाद उनके मुंबई के वानखेड़े में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलने पर भी संदेह बना हुआ है। देखने लायक बात होगी कि विलियमसन कितनी जल्दी फिट होने वाले हैं?
अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’
AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11
ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

