
Sarfaraz Khan (Photo Source: Getty Images)
इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। खेल का चौथा दिन शुरू हो चुका है और टीम इंडिया की ओर से सरफराज खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया।
यही नहीं सरफराज खान के इस बेहतरीन शतक की वजह से टीम इंडिया ने मैच में वापसी कर ली है। बता दें कि, अपनी पहली पारी में मेजबान अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा था और 46 रन पर ऑलआउट हो गया था। हालांकि न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की और 402 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने सरफराज खान के बहुमूल्य शतक की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में बढ़त बना ली है।
पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी सरफराज खान के मेडन टेस्ट शतक की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘मैंने हमेशा कहा है कि सरफराज को फिटनेस के कारण बाहर नहीं रखा जाना चाहिए। उनके पास जिम बॉडी नहीं है लेकिन वह घंटो तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो सभी को स्वीकार करता है।’
यह रहा मोहम्मद कैफ का ट्वीट:
I have always maintained Sarfraz shouldn’t be kept out because of fitness. He doesn’t have a gym body but can bat for hours. Cricket is a game that accomodates all. https://t.co/NBpC7ewpO3
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) October 19, 2024
सरफराज खान का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही बेहतरीन रहा है और उन्होंने मुंबई की ओर से लगातार रन बनाए हैं। इन दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में सरफराज खान बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए थे।
हालांकि दूसरी पारी में उनके बहुमूल्य शतक की वजह से मेजबान ने मैच में पकड़ बना ली है। अब टीम इंडिया का यही लक्ष्य होगा कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा टारगेट बनाए। दूसरी पारी की बात की जाए तो मेजबान की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए जबकि यशस्वी जायसवाल 35 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। विराट कोहली ने 70 रनों की पारी खेली। सरफराज खान की बात की जाए तो उन्होंने 18 चौके और तीन छक्कों की मदद से 150 रनों की पारी खेली।
IPL 2026: ‘आपको अगले साल वापस आना होगा’ – रिटायरमेंट की खबरों के बीच सुरेश रैना ने धोनी के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया
IPL 2026, Match 65: KKR बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
19 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद CSK फैंस का मज़ाक उड़ाते दिखे ईशान किशन, देखें वायरल वीडियो

