Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के बचे हुए मैचों के लिए टीम इंडिया के साथ बने रहेंगे

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)
Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किए गए श्रेयस अय्यर, अब सीरीज के बचे हुए दो मैचों के लिए भी टीम इंडिया के साथ बने रहेंगे। ये दोनों मैच विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे।

हालांकि, इससे पहले श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय दल में शामिल किया गया था। लेकिन अब श्रेयस का टीम के साथ बने रहना, इस बात के संकेत देता है कि तिलक वर्मा पूरी तरह से फिट नहीं है और वह टीम से बचे हुए दो मैचों के लिए नहीं जुड़ पाएंगे।

विजय हजारे ट्राॅफी में हैदराबाद के लिए खेलने के दौरान ही तिलक की एक सर्जरी हुई थी। हालांकि, अब संभावना है कि तिलक आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे, जो 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में शुरू होगा। हाल में ही रिकवर होने को लेकर तिलक ने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कमबैक सून लिखा था।

श्रेयस को अपनी बारी का इंतजार

हालांकि, वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं। तो वहीं, अय्यर ने दिसंबर 2023 के बाद से भारत के लिए कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

लेकिन अब जबकि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर, सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। तो ऐसे में संभावना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में रोटेशन पाॅलिसी का इस्तेमाल करते हुए श्रेयस अय्यर को चौथे और पांचवें टी20 मैच में मौका दे।

बता दें कि न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम और आखिरी व पांचवां टी20 मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL के इतिहास में ‘पावरप्ले’ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज! पढ़ें यहां

Top 3 Batsmen Who Have Scored the Most Runs in the Powerplay in IPL History (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग ने टी20 क्रिकेट के स्वरूप को पूरी तरह से...

‘बुमराह के खिलाफ खेलने से डरते हैं बल्लेबाज’ सिक्सर किंग युवराज सिंह का बड़ा बयान

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा क्रिकेट में...

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी चुनी, CSK के लिए डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी, देखें प्लेइंग XI

IPL 2026, CSK vs DC: DC opted to bowl first (image via JioHotstar) चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के 18वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स के...

IPL 2026: आईपीएल में विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया 

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज 11 अप्रैल को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल...