
IND vs NZ, R Ashwin & Glenn Philips (Photo Source: X)
IND vs NZ, 3rd Test: भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई नजर आ रही है। टीम ने मात्र 2 रन के स्कोर पर कप्तान टॉम लैथम के रूप में पहला विकेट गंवाया था। इसके बाद डेवोन कॉनवे (22), रचिन रवींद्र (4), और डेरिल मिचेल (21) का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा।
रविचंद्रन अश्विन मुंबई टेस्ट की पहली पारी में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। दूसरी पारी में उन्होंने पहले रचिन रवींद्र पर शिकंजा कसा और फिर ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
ग्लेन फिलिप्स इस तरह अश्विन के हाथों हुए क्लीन बोल्ड
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का 33वां ओवर आर अश्विन ने डाला था। ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने दो शानदार छक्के लगाए थे। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं आया और फिर अश्विन ने कमबैक करते हुए फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर दिया।
अश्विन ने कैरम गेंद फेंकी, फिलिप्स गलत लाइन पर खेल बैठे और फिर गेंद स्टंप्स से टकरा गई। ग्लेन फिलिप्स 14 गेंदों में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली और 131 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा।
देखें ग्लेन फिलिप्स के आउट होने का वीडियो-
Carrom ball and Timber
Execution and Magic 🪄
Ravi Chandran Ashwin pic.twitter.com/XnCqLK4HuT
— Archisman Mishra (@iamarchis16) November 2, 2024
अश्विन ने फील्डिंग में भी दिखाया कमाल
रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में डेरिल मिचेल का शानदार कैच पकड़ा, जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। डेरिल मिचेल ने 28वें ओवर के दौरान रवींद्र जडेजा की गेंद पर मिड ऑन पर एक शॉट खेला। गेंद हवा में थी और अश्विन से काफी दूर भी थी। लेकिन अन्ना ने अपनी बांई ओर दौड़ लगाते हुए और गेंद पर नजरें जमाए हुए शानदार कैच पकड़ा। डेरिल मिचेल 44 गेंदों में मात्र 21 रन बना पाए।
Runs backwards
Keeps his eyes 👀 on the ball
Completes an outstanding catch 👍
Sensational stuff from R Ashwin! 👏 👏
Live ▶️ https://t.co/KNIvTEy04z#TeamIndia | #INDvNZ | @ashwinravi99 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ONmRJWPk8t
— BCCI (@BCCI) November 2, 2024
14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल
ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

