Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: राहुल या सरफराज या गिल? किसे मिलेगा पुणे टेस्ट मैच में मौका? जानिए यहां

IND vs NZ राहुल या सरफराज या गिल किसे मिलेगा पुणे टेस्ट मैच में मौका जानिए यहां

IND vz NZ (Photo Source: Getty Images)

India vs New Zealand 2nd Test Probable Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। सीरीज का पहला मैच हारने के बाद अब टीम इंडिया इस मैच में नई रणनीति के साथ उतर सकती है। ऐसे में काफी हद तक सम्भव है कि अगले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कुछ बदलाव हों।

हालांकि जिस तरह से चीजें सामने आ रही हैं उसको देखकर यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि टीम इंडिया इस मैच के लिए कितने बदलाव करेगी। बता दें कि, बेंगलुरु में के पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने अचानक से वॉशिंटन सुंदर को भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया था।

IND vs NZ: वॉशिंगटन सुंदर को मिल सकता है तीसरे टेस्ट मैच में मौका

हालांकि टीम पहले ही तीन मैचों के लिए घोषित कर दी गई थी, लेकिन ये बदलाव क्यों किया गया, वो बहुत से लोगों को समझ नहीं आया था। माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के पास बाएं हाथ के कई सारे बल्लेबाज हैं, ऐसे में उनके खिलाफ सुंदर काफी असरदार साबित हो सकते हैं। वहीं गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं। ऐसे में कुलदीप यादव की जगह सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिले तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।

दूसरी बदलाव की बात करें तो शुभमन गिल सीरीज का पहला मैच नहीं खेल पाए थे। वो उस वक्त चोटिल थे। अब बताया जा रहा है कि वे पूरी तरह से फिट हैं। अगर वे प्लेइंग XI में आते हैं तो किसकी जगह आएंगे। सरफराज खान ने 150 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन फिर भी हो सकता है कि उन्हें फिर से बाहर बैठना पड़े।

ऐसे में केएल राहुल अगला मैच खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। कप्तान रोहित शर्मा पहले भी कह चुके हैं कि राहुल को वे कुछ और वक्त देना चाहते हैं। हालांकि पिछले ही मैच में सरफराज खान ने शानदार बल्लेबाजी की थी, तो ऐसे में केएल राहुल को भी बाहर बैठना पड़ सकता है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में क्या बदलाव लाते हैं।

पुणे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल/सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह

यहाँ देखे:- “वो फिट हैं, वो कल विकेटकीपिंग करेंगे”- पंत की फिटनेस पर हेड कोच गंभीर ने दी बड़ी अपडेट

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

Eshan Malinga (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा...

T20 World Cup 2026: 5 प्लेयर बैटल, जिनपर रहेगी फैंस की नजर

T20 World Cup 2026 Top five player (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट भारत...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खलेगी विराट-रोहित की कमी: अनिल कुंबले

India T20 World Cup 2024 (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी...

T20 WC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटर, किंग कोहली इस नंबर पर मौजूद

IND vs SA 2025: Virat Kohli (image via BCCI/X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट...