Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: बारिश की भेंट चढ़ा बेंगलुरु टेस्ट के पहले दिन का खेल, टॉस के लिए भी दोनों टीमों को करना पड़ेगा दूसरे दिन का इंतजार

Team India (Pic Source-X)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की शुरुआत बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो गई है। हालांकि बारिश की वजह से पहले दिन का खेल खेला ना जा सका। लगातार बारिश होने की वजह से पहले टेस्ट के पहले दिन के खेल में एक भी गेंद फेंकी ना जा सकी है।

पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि इन दोनों टीमों के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच में बारिश खलल डाल सकती है। हालांकि लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें पहले दिन रोमांचक मैच देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ी इस बात से काफी निराश थे कि पहले दिन एक भी गेंद फेंकी ना जा सकी।

खेल के दूसरे दिन भी बारिश होने की संभावना है। यही नहीं पहला टेस्ट मैच बारिश की वजह से रद्द भी हो सकता है क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक यहां पांचो दिन बारिश होने की संभावना है। फिलहाल तमाम क्रिकेट फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि खेल के दूसरे दिन बारिश ना हो और उन्हें इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट देखने को मिले।

खेल का पहला दिन बारिश की वजह से हुआ रद्द

दूसरे दिन के खेल की बात की जाए तो सुबह का सेशन 9:15 पर शुरू हो जाएगा जबकि दिन के सेशन की शुरुआत 12:10 पर होगी। इन दोनों ही टीमों के लिए इस टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 24 अक्टूबर से शुरू होगा जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक नवंबर से खेला जाएगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम इंडिया पहले पायदान पर है। हालांकि इसके बावजूद अगर उन्हें इस संस्करण के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है। यही नहीं न्यूजीलैंड टीम भी टीम इंडिया को उनके घर में मात जरूर देना चाहेंगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में न्यूज़ीलैंड 36 अंक के साथ छठवें पायदान पर है।

DAY 1 CALLED OFF AT CHINNASWAMY STADIUM ❌#indvsnz

— 𝐒𝐮𝐣𝐚𝐥𝐥𝐥𝐥𝐥𝐥_𝐭𝐟 (@cric_sujallll) October 16, 2024

#INDvsNZ not possible Test cricket in Bengaluru,Pune,and Mumbai.due to rain ☔️ pic.twitter.com/4KfvIsl9vF

— Sudarshan kumar (@sudarsh36191263) October 16, 2024

Good news 🔥
Tomorrow weather looks better than today so there is a possibility of some game time ❤️#INDvsNZ #INDvNZ pic.twitter.com/Em5nL61S3Y

— Nitin Kumar (@Nitin_kumar57) October 16, 2024

Due to rain Play has been called off today #INDvsNZ pic.twitter.com/3Kn2ZZk4d4

— Short news🚨🚨🚨 (@shortnews25) October 16, 2024

🚨 बेंगलुरु से अपडेट 🚨

पहले दिन का टेस्ट मैच #INDvsNZ बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है | 16/10/2024

अब ये मैच दूसरे दिन यानी 17/10/2024 कल सुबह 8:45 से शुरू होगा

8:45 AM सुबह टॉस
9:15 AM सुबह खेल शुरु#TeamIndia #RohitSharma #ViratKohli #rain pic.twitter.com/3SzgryekiB

— कॉलेज चाचा (@collagechaha) October 16, 2024

Day 1 has been called off in the Test Match between India and New Zealand.#INDvsNZ pic.twitter.com/SP891DUruX

— Cricket With Smile (@MIsmailShabbir3) October 16, 2024

पहला टेस्ट बेंगलुरु में बारिश के रद्द कर दिया गया अब देखो कल क्या होता है खेल होगा या नही?? #INDvsNZ #NZvsIND pic.twitter.com/VLccu1FvUy

— Sachin Yadav (@Sachin3144) October 16, 2024

First day has been cancelled off due to rain… hope there will be no rain tommorow 🤞#ViratKohli #INDvsNZ #TeamIndia pic.twitter.com/mbc0ZlxAFB

— Ujjawal Beniwal (@UjjawalBeniwal) October 16, 2024

It’s official
Day 1 play has been called off in Bengaluru
And showers will also continue tomorrow, let’s hope for the best#INDvsNZ

— Tiger Pant 💥 (@RamChar25429072) October 16, 2024

 

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो...

ENG vs IND: “वह पहले से ही चोटिल थे” – वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे वनडे में खिलाने पर भड़के मोहम्मद कैफ

ENG vs IND: Mohammad Kaif unhappy with Washington Sundar’s inclusion in second ODI (image via getty) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कार्डिफ में इंग्लैंड से भारत की चार विकेट...

ENG vs IND: पहली गेंद पर विकेट! जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

ENG vs IND: Jasprit Bumrah Claims Rare First-Ball Wicket Against England (image via getty) गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में भारतीय...

SENA देशों में कोहली का 30वां अर्धशतक: राहुल द्रविड़ को पछाड़ा, दिग्गज विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की

Virat Kohli breaks Dravid’s major record and matches Viv Richards despite India’s loss vs England (image via getty) गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे...