Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: पहला टेस्ट शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, ये गेंदबाज हुआ बाहर, पढ़ें बड़ी खबर 

New Zealand cricket team (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम को इस समय न्यूजीलैंड की तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में मेजबानी करनी है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगुलरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पहले मैच से पहले कीवी टीम का एक गेंदबाज चोटिल होने की वजह से सीरीज से बाहर हो गया है।

न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका

बता दें कि बेंगलुरू में होने वाले पहले मैच से न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज बेन सीर्स (Ben Sears), घुटने की चोट की वजह से ना सिर्फ इस टेस्ट मैच से, बल्कि पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। तो वहीं इससे पहले टीम से केन विलियमसन देरी से जुड़ रहे हैं। ऐसे में इस गेंदबाज का चोटिल होना न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

दूसरी ओर, बेन सीर्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने Otago Volts से आने वाले अनकैप गेंदबाज जैकब डफी (Jacob Duffy) को टीम के साथ जोड़ा है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जैकब ने 299 विकेट हासिल किए हैं, जबकि वह कीवी टीम की ओर से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक उनका रेड बाॅल फाॅर्मेट में डेब्यू नहीं हो पाया है।

बेन सीर्स की इंजरी को लेकर, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच Gary Stead ने एक आधिकारिक बयान में कहा- हम स्पष्ट रूप से बेन के लिए निराश हैं जिन्होंने घरेलू गर्मियों के दौरान अपने टेस्ट करियर की मजबूत शुरुआत की और वास्तविक गति विकल्प प्रदान किया। यह देखना बाकी है कि हम कितने समय तक उसके बिना रहेंगे, लेकिन हमें उम्मीद है कि उसके पूरी तरह ठीक होने का पीरियड छोटा होगा।

Squad News | Ben Sears has been ruled out of the upcoming Test series against India due to a knee injury and will be replaced by Jacob Duffy 🏏 #INDvNZhttps://t.co/oSjqrzKrSz

— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 15, 2024

আরো ताजा खबर

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर संकट! रिपोर्ट में लॉर्ड्स वनडे को बताया आखिरी मैच, विराट को लेकर भी रिपोर्ट आई सामने

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ...