Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई में कैसा है भारत का रिकाॅर्ड? देखें हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग इलेवन 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अब खत्म हो चुकी है। वनडे सीरीज को 1-2 से न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया है। तो वहीं, अब वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20आई सीरीज की बारी है। टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले जाने पहले टी20 मैच से होगी।

वनडे सीरीज के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम की नजर टी20आई सीरीज जीतकर, साख बचाने पर होगी। खैर, आइए जानते हैं टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम का कीवियों के खिलाफ कैसा है ट्रैक रिकाॅर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में कैसा है भारत का ट्रैक रिकाॅर्ड?

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में मैन इन ब्लू का शानदार ट्रैक रिकाॅर्ड है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने कुल 14 बार जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 टी20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इसके अलावा एक टी20 मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा था।

IN D vs NZ हेड टू हेड

खेले गए मैच 25
भारत 14 मैच जीते
न्यूजीलैंड 10 मैच जीते
टाई 1

IND vs NZ पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतः

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई में कैसा है भारत का रिकाॅर्ड? देखें हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग इलेवन 
भारत

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंडः

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई में कैसा है भारत का रिकाॅर्ड? देखें हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग इलेवन 
न्यूजीलैंड

मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवॉन कॉनवे, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, काइल जेमीसन, ईश सोढ़ी और मैट हेनरी

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20आई सीरीज का फुल शेड्यूल

मैच तारीख समय वेन्यू
पहला टी20 21 जनवरी शाम 7 बजे वीसीए स्टेडियम, नागपुर
दूसरा टी20 23 जनवरी शाम 7 बजे शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायुपर
तीसरा टी20 25 जनवरी शाम 7 बजे बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहटी
चौथा टी20 28 जनवरी शाम 7 बजे एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
पांचवां टी20 31 जनवरी शाम 7 बजे ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...