Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: कहीं खुशी तो कहीं गम…! हार के बाद गंभीर-रोहित हुए मायूस, तो न्यूजीलैंड टीम में खुशी की लहर

Gautam Gambhir, Rohit Sharma, Mitchell Santner & Rachin Ravindra (Photo Source: X)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जा रहा था। आज खेल के तीसरे दिन ही न्यूजीलैंड ने 113 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 245 रनों पर ऑलआउट हो गई। मिचेल सैंटनर ने 13 विकेट अपने नाम कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

भारत के खिलाफ मैच और सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड ने इतिहास रचा है। टीम 2012 के बाद भारत को टेस्ट सीरीज में उनके घर पर हराने वाली पहली टीम है। बता दें, इससे पहले भारत के खिलाफ सीरीज का पहला मैच जीतकर न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर पहला टेस्ट जीता था। इस मैच के बाद ग्राउंड में फैंस को कहीं जीत की खुशी और कहीं हार का गम देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।

IND vs NZ: हार के बाद लटके रोहित शर्मा-गौतम गंभीर के चेहरे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और गौतम गंभीर काफी ज्यादा मायूस हो गए। दोनों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था कि वे हार के बाद कितने ज्यादा दुखी है।

Rohit Sharma and Gautam Gambhir in disbelief. pic.twitter.com/27MpBkjivf

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 26, 2024

जीत के बाद बहुत खुश है न्यूजीलैंड की टीम

भारत के खिलाफ जीत के बाद न्यूजीलैंड टीम की खुशी छिपाए नहीं छिप रही है। मैच के दौरान मिचेल सैंटनर और रचिन रवींद्र के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली, जो सुर्खियां बटोर रही है।

The bond between Mitchell Santner and Rachin Ravindra. 😄 pic.twitter.com/IJPRWYaBZN

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 26, 2024

THE GREATEST DAY IN NEW ZEALAND TEST HISTORY 🫡 pic.twitter.com/5bSSPg7amt

— Johns. (@CricCrazyJohns) October 26, 2024

भारत के लिए फाइनल की राह हुई मुश्किल

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो हार के बाद टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। टीम आखिरी टेस्ट 1 नवंबर से वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी, जिसे उन्हें हर हाल में जीतना होगा। फिर टीम 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। फाइनल में जगह पक्की करने के लिए टीम को यह सीरीज जीतनी भी जरूरी है। टीम पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 13 मैचों में 8 जीत, 98 पॉइंट्स और 62.82 के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, न्यूजीलैंड ने एक पायदान की छलांग लगाई है। टीम पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गई। कीवी टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं और 5 में जीत दर्ज की है।

আরো ताजा खबर

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...