Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: ‘काफी कड़ी महनत की है’: सरफराज खान की दमदार पारी की डेविड वॉर्नर ने की जमकर प्रशंसा

Sarfaraz Khan (Pic Source-X)

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 18 चौके और 3 छक्कों की मदद से 150 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार बेहतरीन शॉट्स खेले।

बता दें कि, एक समय टीम इंडिया इस मैच में काफी खराब स्थिति में थी। मेजबान अपनी पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गया था जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 402 रन बनाए। हालांकि इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओर से सरफराज खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए युवा भारतीय खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा की है। डेविड वॉर्नर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की जिसमें सरफराज खान की तस्वीरें हैं और उन्होंने लिखा हुआ है कि, ‘वेल डन सरफराज खान। आपने कड़ी मेहनत की है और यह देखकर सच में शानदार लग रहा है।’

यह रही डेविड वॉर्नर का इंस्टाग्राम स्टोरी:

David Warner Insta Story

सरफराज खान के अलावा भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। ऋषभ पंत इस मैच में अपने शतक से एक रन से चूक गए। ऋषभ पंत के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए जबकि विराट कोहली 70 रन के स्कोर पर आउट हो गए। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 462 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड को पहला टेस्ट जीतने के लिए 107 रनों की जरूरत है। टीम के लिए यह स्कोर बनाना इतना मुश्किल नहीं होगा क्योंकि उनके सभी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है। हालांकि खेल के चौथे दिन ऐसा भी देखने को मिला कि तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है और मेजबान के पास जसप्रीत बुमराह और सिराज जैसे घातक गेंदबाज है जो न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस करने में सक्षम है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलना चाहते हैं निखिल चौधरी, देखें वायरल वीडियो 

Nikhil Chaudhary (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में अब कुछ ही दिन शेष हैं। इस बार यह ऑक्शन अबुधाबी के एतिहाद एरिना में...

IPL 2026 Auction: 3 कारण जिसकी वजह से आरसीबी को हर हाल में एनरिक नाॅर्खिया को खरीदना चाहिए 

Anrich Nortje (Image Credit- Twitter X) पिछले साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के बाद, हाल में ही साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नाॅर्खिया की इंटरनेशनल क्रिकेट में...

पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं स्मृति मंधाना, देखें वायरल वीडियो

Smriti Mandhana (image via X) भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी कैंसिल होने की पुष्टि के बाद पहली बार सबके सामने आईं।...

10 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs SA 2025: ‘ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है’ – हार्दिक पांड्या से प्रभावित हुए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज पूर्व भारतीय क्रिकेटर...