
Rishabh Pant (Pic Source-X)
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के घुटने की चोट को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि, इस समय टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रही है। पहले टेस्ट के खेल के दूसरे दिन ऋषभ पंत के घुटने में चोट लग गई थी। बता दें कि, 2023 में ऋषभ पंत अपने घुटने की सर्जरी करवा चुके हैं।
जैसे ही खेल के दूसरे दिन ऋषभ पंत के घुटने में चोट लगी वो मैदान छोड़कर बाहर चले गए। पंत को यह चोट तब लगी जब रवींद्र जडेजा ने Devon Conway को बेहतरीन गेंद फेंकी जिस पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने बड़ा शॉट खेलना चाहा। हालांकि Conway के बल्ले से गेंद ठीक तरीके से नहीं लगी और वो सीधा ऋषभ पंत के घुटने पर जा लगी। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को इसके बाद दर्द में देखा गया।
यही नहीं फिजियो भी ऋषभ पंत को देखने के लिए मैदान पर आए। थोड़ी देर के बाद ऋषभ पंत मैदान छोड़कर बाहर चले गए।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर दिया बड़ा बयान
मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर कहा कि, ‘गेंद ऋषभ पंत के घुटने पर लगी है। उन्हें चोट वही लगी है जहां ऋषभ की सर्जरी हुई थी और अब वहां थोड़ी बहुत सूजन आ गई है। इसे हम लोग काफी गंभीरता से ले रहे हैं। ऋषभ पंत को लेकर हम कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
उन्हें पिछले कुछ समय से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है और हमें पूरी उम्मीद है कि आज ऋषभ पंत पूरी तरह से रिकवर हो जाएंगे और कल हम उन्हें मैदान पर वापस कीपिंग करते हुए देख सकते हैं।’
बता दें कि, टीम इंडिया अपनी पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 46 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत थे जिन्होंने 20 रनों की पारी खेली। भले ही पहली पारी में टीम इंडिया के खिलाड़ी जबरदस्त बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हो लेकिन दूसरी पारी में उन्हें दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
वानखेड़े में दमदार हैं भारत के T20 रिकॉर्ड, जाने सबसे ज्यादा रन, विकेट और छक्के लगाने वाले प्लेयर्स के बारे में
SA vs NZ, 1st Semi-Final: क्या बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा, पढ़ें साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच की पिच व मौसम रिपोर्ट
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड पहले सेमीफाइनल में कैसी रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11, संभावित टीम पर डालें एक नजर
‘कप्तानी तो दूर उसे मैं टीम में भी न रखूं’ पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान पर जमकर बरसे शाहिद अफरीदी

