
India vs England, 1st T20I (Image Credit- Twitter X)
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज 22 जनवरी, बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमें टी20 क्रिकेट की धाकड़ की टीम हैं, और टी20 सीरीज के पहले मैच को जीतकर, शानदार शुरुआत करना चाहेंगी। दोनों टीमों के बीच कुल 24 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 13 और इंग्लैंड ने 11 मैचों में जीत हासिल की है।
दूसरी ओर, इस आर्टिकल में हम आपको कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास के कुछ खास रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए आपको इन रिकाॅर्ड्स के बारे में बताते हैं:
जानिए ईडन गार्डन मैदान पर बने कुछ खास रिकाॅर्ड व स्टैट
बता दें कि इस मैदान पर कुल 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से सभी मैच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहे हैं। तो वहीं आईपीएल के बीते में वर्षों में यहां पर बैटिंग फ्रेंडली पिच बनाई जाने लगी है, जिससे बल्लेबाजों की पावरहिटिंग में इजाफा देखने को मिला है। मैदान पर फैंस को चौकों और छक्कों की बारिश के बीच, हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े:- India vs England, 1st T20I: पहले टी20 मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स
| कुल मैच खेले गए | 11 |
| पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते | 5 |
| दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते | 6 |
| मैच टाई हुए | 0 |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 157 |
| एक टीम का सर्वाधिक बेस्ट स्कोर | 201 |
| मैदान पर सफलतापूर्वक अधिकतम रनों का पीछा | 158 |
IND vs ENG: पहले टी-20 मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक (उपकप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क
पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन
IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

