Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG 4th T20I: हार्दिक पांड्या-शिवम दुबे की कमाल की पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में बनाए 181 रन

India vs England, 4th T20I (Image Credit- Twitter X)

India vs England, 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मैच आज 31 जनवरी, शुक्रवार को एमसीए स्टेडियम, पुणे में खेला जा रहा है। इस मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी।

टीम इंडिया ने सिर्फ 12 रनों के अंदर ही संजू सैमसन (1), सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के रूप में बड़े विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (53) और शिवम दुबे (53) की कमाल की पारी की दम पर, भारत ने पहली पारी में निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 181 रन बनाए हैं, और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए एक मजबूत लक्ष्य रखा है।

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20, पहली पारी का हाल

मुकाबले में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आए, लेकिन संजू दूसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद इस ओवर में साकिब महमदू ने तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट कर, टीम इंडिया की बल्लेबाजी को बैकफुट पर ला खड़ा किया।

लेकिन इसके बाद रिंकू सिंह (30) और अभिषेक शर्मा (29) के बीच चौथे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई, जिससे टीम इंडिया की पारी थोड़ी बहुत संभली। लेकिन रिंकू और अभिषेक के आउट होने के बाद, रन बनाने की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने संभाली।

मैच में खतरनाक साबित हो रहे इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद के खिलाफ हार्दिक ने संयम दिखाया, तो वहीं तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दुबे ने 34 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली, तो हार्दिक ने 30 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।

इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो साकिब महमूद को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। इसके अलावा जेमी ओवर्टन को 2 और ब्रायडन कर्स व आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि क्या भारतीय गेंदबाज 182 रनों के लक्ष्य को बचा पाते हैं या नहीं?

5⃣0⃣ up & going strong! 💪 💪

Shivam Dube sails past his 4⃣th T20I half-century 👌 👌

Follow The Match ▶️ https://t.co/pUkyQwxOA3#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/soNACKOg1D

— BCCI (@BCCI) January 31, 2025

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...