Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG 4th T20i: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दोनों टीमों ने प्लेइंग XI में किए बड़े बदलाव

India vs England, 4th T20I (Image Credit- Twitter X)

India vs England, 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मैच आज 31 जनवरी, शुक्रवार को एमसीए स्टेडियम, पुणे में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जोस बटलर के इस फैसले के बाद, सूर्या की अगुवाई वाली मैन इन ब्लू मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।

तो वहीं, इस मैच के लिए टीम इंडिया में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जबकि इंग्लैंड टीम की ओर से दो बदलाव किए गए हैं। रिंकू सिंह की टीम इंडिया में वापसी हो गई है, जो पिछले दो टी20आई में पीठ दर्द की वजह से नहीं खेल सके थे। रिंकू मैच में ध्रुव जुरेल की जगह खेलेंगे। इसके अलावा मोहम्मद शमी की जगह अर्शदीप सिंह को टीम इंडिया में वापिस बुलाया गया है।

साथ ही ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर की जगह शिवम दुबे पर भारतीय मैनेजमेंट ने विश्वास दिखाया है। टाॅस के समय कप्तान सूर्या ने कहा कि वह बैटिंग में थोड़ी पावरहिटिंग जोड़ना चाहते हैं, जिसकी वजह से दुबे को मैच में खिलाने का फैसला किया गया है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से भी दो बदलाव देखने को मिले हैं। जेमी स्मिथ की जगह जैकब बैथल को वापिस टीम में बुलाया गया है, जबकि मार्क वुड की जगह साकिब महमूद को मैच में खिलाने का फैसला किया गया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

India (Playing XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

England (Playing XI): फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथल , जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रुणाल पांड्या का बाउंसर बना चर्चा का विषय, भाई हार्दिक पांड्या के साथ मैदान पर दिखी टक्कर

Krunal Pandya Hardik pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में एक शानदार मुकाबला खेला...

13 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: क्या विराट कोहली की टखने की चोट गंभीर है? क्रुणाल पांड्या ने दिया बड़ा अपडेट मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत...

SM Trends: 13 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के बाद, विराट कोहली की पत्नी व बाॅलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा...

IPL 2026: CSK vs KKR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर 

Ayush Mhatre (Image Credit- Twitter/X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच, जारी आईपीएल 2026 का 22वां मैच खेला जाएगा।...