Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: “वो हमारे लिए गेम चेंजर…”, वरुण चक्रवर्ती की तारीफ में बोले अभिषेक शर्मा

IND vs ENG: “वो हमारे लिए गेम चेंजर…”, वरुण चक्रवर्ती की तारीफ में बोले अभिषेक शर्मा

Varun Chakravarthy, Abhishek Sharma (Photo Source: X)

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में अपने प्रदर्शन से भारतीय युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने अपने चार ओवर के स्पैल में मात्र 23 रन देते हुए तीन विकेट चटकाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। इस बीच, स्पिनर के प्रदर्शन को लेकर भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

विरोधियों को वरुण को समझना मुश्किल लगता है- अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए कहा,

“अगर आप पिछली कुछ सीरीज देखें तो वरुण हमारे लिए गेम चेंजर साबित हुए हैं। टी20 क्रिकेट में, जहां अच्छी बल्लेबाजी की स्थिति आम बात है, वहां एक ऐसा गेंदबाज होना बहुत जरूरी है जिस पर आप भरोसा कर सकें। विरोधियों को उन्हें समझना मुश्किल लगता है और यहां तक ​​कि हमारे दूसरे स्पिनर रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल भी उतने ही प्रभावी रहे हैं।”

कोच और कप्तान ने सभी खिलाड़ियों को संभाला- अभिषेक शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 232.35 की स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 79 रन की पारी खेली थी। टीम सिर्फ 133 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, लेकिन अपने विस्फोटक अंदाज से युवा खिलाड़ी ने सबका दिल जीत लिया। अभिषेक ने अपनी पारी को लेकर बात करते हुए कहा,

“एक बल्लेबाज के रूप में, यह आपके दिमाग में आता है जब 3-4-5 पारी अच्छी नहीं जाती है, लेकिन कोच और कप्तान ने सभी खिलाड़ियों को संभाला, भले ही मैंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन फिर भी उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि तुम हमारे लिए मैच जीतने जा रहे हो, कोई भी मैच हो, बस जाओ और अपने आप को अभिव्यक्त करो। जब कोई कप्तान या कोच ऐसा कुछ कहता है, तो जाहिर है कि थोड़ा आत्मविश्वास होता है और आपको खुद का समर्थन करना होता है।”

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...