Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: यह दोस्ती है अटूट, टी20 सीरीज के बाद संजू सैमसन और जोस बटलर ने किया कुछ ऐसा जिसको देख तमाम फैंस भी हो गए खुश

IND vs ENG: यह दोस्ती है अटूट, टी20 सीरीज के बाद संजू सैमसन और जोस बटलर ने किया कुछ ऐसा जिसको देख तमाम फैंस भी हो गए खुश

Sanju Samson And Jos Buttler (Pic Source-X)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस शानदार टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीरीज में शानदार रहा था। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की हालांकि बाकी खिलाड़ियों से उन्हें ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला।

टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और संजू सैमसन को अपनी-अपनी टीम की जर्सी को एक दूसरे को देते हुए देखा गया। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। संजू सैमसन की जर्सी का नंबर 9 है जबकि जोस बटलर का नंबर 63 है।

बता दें कि, यह दोनों ही खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में साथ में राजस्थान रॉयल्स की ओर से भाग ले चुके हैं। ऐसे कई बेहतरीन मैच है जो जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स को अकेले अपने दम पर जिताए हैं। संजू सैमसन ने भी इस फ्रेंचाइजी की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की है।

यह रही तस्वीर:

टीम इंडिया ने पांचवें और अंतिम टी20 को 150 रन से जीता

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले मैच को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था जबकि दूसरे टी20 को भी मेजबान ने जीता। तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी की और टीम इंडिया के खिलाफ जीत दर्ज की। चौथे और पांचवें टी20 मैच को मेजबान ने जीता।

अंतिम मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम 97 रन पर ढेर हो गई थी। टीम इंडिया की ओर से इस मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। अभिषेक शर्मा के अलावा संजू सैमसन ने 16 रन का योगदान दिया जबकि शिवम दुबे ने 30 रन और तिलक वर्मा ने 24 रन बनाए। अक्षर पटेल 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

मेजबान की ओर से गेंदबाजों की बात की जाए तो मोहम्मद शमी ने 3 विकेट झटके जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...