Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: भारत के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह पक्की करने के बाद RCB ने जोफ्रा आर्चर के पुराने ट्वीट का उड़ाया मजाक

India vs England (Image Credit- Twitter X)

भारत द्वारा इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हराने के बाद, आईपीएल टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू (RCB) तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का मजाक उड़ाती हुई नजर आई है। गौरतलब है 27 जून गुरूवार को टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुयाना के प्रोवीडेंस स्टेडियम में खेला गया।

इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर, कुल तीसरी बार फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इससे पहले साल 2007 और 2014 में जगह बनाई थी। तो वहीं अब जब भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप जीत से मात्र एक कदम दूर है, तो इस दौरान आरसीबी ने इंग्लिश गेंदबाज के मजे लिए हैं, और उन्हें ट्रोल करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है।

आरसीबी ने जोफ्रा आर्चर को किया ट्रोल

बता दें कि आरसीबी ने जोफ्रा आर्चर के मार्च 2013 के एक रन आउट वाले ट्वीट का जबाव देते हुए लिखा रनआउट्स, क्योंकि इस सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से लियम लिविंगस्टोन और आदिल रशीद रनआउट हुए थे। तो वहीं जैसे ही आरसीबी ने आर्चर को ट्रोल किया, तो उनकी पोस्ट पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आए।

देखें आरसीबी की ये पोस्ट

Runouts* https://t.co/4EyvHSrxbq

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 27, 2024

तो वहीं मुकाबले में जोफ्रा के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देते हुए 1 विकेट हासिल किया और सूर्यकुमार यादव का बड़ा विकेट हासिल किया, और बल्लेबाजी में 15 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 21 रनों की पारी भी खेली। गौरतलब है कि भारत से मिले 172 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड 16.4 ओवर में मात्र 103 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

दूसरी ओर, इंग्लैंड को हराकर अब भारतीय टीम का सामना टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 29 जून को साउथ अफ्रीका से होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच बारबडोस के कींग्सटन ओवल में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...