Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: दूसरे टी20 मैच में भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जनवरी, शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंमबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया की परेशानी थोड़ी बढ़ गई थी, क्योंकि पहले मैच में खेलने वाले ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी साइड स्ट्रेन की वजह से पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए, तो वहीं रिंकू सिंह पीठ में अकड़न की वजह से दूसरे और तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं।

पहले मैच में 7 विकेट से जीत हासिल कर चुकी टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में दो बदलाव किए हैं। टीम में रिंकू सिंह की जगह ध्रुव जुरेल और नीतीश कुमार रेड्डी की जगह लोकल ब्वॉय वाॅशिंगटन सुंदर को मैदान में उतारने का फैसला किया।

हालांकि, टीम के साथ शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को बीसीसीआई ने बैकअप के तौर पर शामिल किया था, लेकिन इन दोनों को इस मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला। भारतीय टीम इस मुकाबले में मात्र एक स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज के साथ उतरी है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड टीम में भी दूसरे टी20 मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ और ऑलराउंडर ब्रायडन कर्स को इस मैच में खेलने का मौका मिला है। ये दोनों ही जैकब बैथल और गस एटकिंसन की जगह मैच में खेल रहे हैं।

दूसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

🚨 Toss 🚨#TeamIndia win the toss and elect to field 🙌

Updates ▶️ https://t.co/6RwYIFWg7i#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/WlWb5fiIoK

— BCCI (@BCCI) January 25, 2025

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ले स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने...

भारत-बांग्लादेश के क्रिकेट रिश्ते फिर से लौट सकते हैं पटरी पर, BCB अगस्त में सीरीज होस्ट करने के मूड में 

IND vs BAN (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच द्विपक्षीय सीरीज का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बता...

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई, बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला...

एस श्रीसंत को बड़ी राहत, केरल क्रिकेट संघ ने हटाया तीन साल का बैन

Sreesanth (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने उन पर लगाया गया तीन साल का बैन...