
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पांचवें टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह की पीठ में चोट लगी। वह दूसरी पारी में गेंदबाजी करने नहीं आए और सीधे स्कैन के लिए चले गए। इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए उनकी उपलब्धता पर सवालिया निशान बना हुआ। इससे पहले जब दोनों सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया तब उनका नाम वहां शामिल था। ऐसा कहा जा रहा था कि अगर वो फिट हो जाते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे खेलेंगे।
लेकिन चूंकि भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे फरवरी में शुरू होने वाला है, बीसीसीआई की नए प्रेस रिलीज के अनुसार, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को सीरीज से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद से अब चैंपियंस ट्रॉफी में भी उनके खेलने पर संकट के बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस मुद्दे पर चिंता जताई है और कहा है कि बिना किसी स्पष्टीकरण के बुमराह को आराम देना अजीब है।
Jasprit Bumrah को लेकर Aakash Chopra ने दिया बड़ा बयान
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “जब भारतीय टीम में बदलाव के लिए प्रेस रिलीज आई, तो वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया था। खबर शामिल होने के बारे में नहीं है, बल्कि किसका नाम है, इसके बारे में नहीं है। चर्चा किसी और की मौजूदगी से ज्यादा किसी की अनुपस्थिति के बारे में है।”
चोपड़ा ने आगे कहा, “जब चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा की गई थी, तब जसप्रीत बुमराह का नाम था और यह भी कहा गया था कि जब वनडे टीम की घोषणा की जाएगी तो वह तीसरे मैच के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, अगर आप अब घोषित टीम को देखेंगे, तो बुमराह का नाम हटा दिया गया है। कोई स्पष्टीकरण नहीं है। इस बारे में कोई कम्युनिकेशन नहीं है कि बुमराह का नाम इसमें क्यों नहीं है।”
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल।
3 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027: BCCI ने बढ़ाई रिटेंशन की तारीख, अब 17 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को मिलेगा मौका
Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले जानें विराट कोहली के ऑकलैंड में वनडे स्टैट्स

