Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: किस खिलाड़ी ने जीता इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड?

IND vs ENG: किस खिलाड़ी ने जीता इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड?

Dhruv Jurel & Suryakumar Yadav (Photo Source: BCCI)

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया। आखिरी मैच में टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 150 रन से जीत दर्ज की। यह भारत की इंग्लैंड पर खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में हासिल की गई, अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा (135) की शतकीय पारी की बदौलत 247 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 10.3 ओवरों में 97 पर सिमट गई।

कोई भी सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस को इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड किसे मिलेगा? इसका इंतजार रहता है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद किस खिलाड़ी ने यह अवॉर्ड जीता है, आइए आपको बताते हैं-

ध्रुव जुरेल ने जीता इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड

भारतीय युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया। जुरेल ने सीरीज में कुल 6 कैच पकड़े और एक रन-आउट भी किया।

टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो पर टीम की फील्डिंग और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए कहा,

“अद्भुत खेल, बॉयस। जब फील्डिंग की बात आती है, तो मुझे लगता है कि हम एक टीम के रूप में हमेशा आक्रामक होने की कोशिश करते हैं और इस सीरीज में भी हमने दिखाया कि फील्डिंग सिर्फ स्किल के बारे में नहीं है। यह एक रवैया है। लेकिन जब आप मैदान पर होते हैं, तो हम इस बारे में सुनिश्चित नहीं होते हैं कि आपके पास कितनी गेंदें आती हैं। हम इसे कंट्रोोल नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से अपने इरादे या जागरूकता और तत्परता को कंट्रोल कर सकते हैं, और वास्तव में इस सीरीज में दिखाया।”

“पूरी सीरीज में हमें अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, चाहे वह बड़ी आउटफील्ड हो, चाहे तेज आउटफील्ड हो, लाइट्स हो, मुझे लगता है कि जब भी हमें कुछ दिया गया, हमने उसमें शीर्ष स्थान हासिल किया। बहुत बढ़िया काम किया। वरुण के बारे में बात करना जरूरी है। प्रैक्टिस सेशन में आपकी कड़ी मेहनत ने आपको आगे बढ़ाया है।”

बता दें, वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी टी20 मैच में दो विकेट लेने के अलावा दो शानदार कैच भी पकड़े।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...