Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की, 15 महीने के लंबे अंतराल के बाद लौटा यह अनुभवी बल्लेबाज

IND vs ENG: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की, 15 महीने के लंबे अंतराल के बाद लौटा यह अनुभवी बल्लेबाज

England Cricket (Pic Source-X)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीम इस वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेगी। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड टीम में 15 महीने के लंबे अंतराल के बाद अनुभवी बल्लेबाज जो रूट की वापसी हुई है।

जो रूट को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और सभी फॉर्मेट में उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। जो रूट के आने से इंग्लैंड टीम और भी मजबूत हो गई है। इंग्लैंड टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि जो रूट इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने SA20 के इस सीजन में भी पार्ल रॉयल्स की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को कुछ मुकाबलों में जीत दिलाई थी।

भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में इंग्लैंड टीम के कप्तानी जोस बटलर करते हुए नजर आएंगे। टीम की ओपनिंग बेन डकेट और फिल साल्ट करेंगे। यह दोनों ही बल्लेबाज वनडे सीरीज में काफी घातक साबित हो सकते हैं। नंबर तीन पर जो रूट को बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा जबकि नंबर चार पर हैरी ब्रूक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

कप्तान जोस बटलर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। नंबर 6 पर शानदार ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन को बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है जबकि युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल को भी प्लेइंग XI में शामिल किया गया। तेज गेंदबाजों की सूची में जोफ्रा आर्चर, Brydon Carse और साकिब महमूद को प्लेइंग XI में जगह मिली है। अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद को भी अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

यह रही इंग्लैंड की प्लेइंग XI भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए:

আরো ताजा खबर

Women’s T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से दुबई में होगा आगाज, 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women’s T20 Asia Cup 2026 to Start August 28 in Dubai, India Face Pakistan on September 5 (image via getty) एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 एशिया कप के छठे...

“ट्रॉफियां खुद बताती हैं” – वसीम जाफर ने किया अजीत अगरकर के कार्यकाल का विश्लेषण

Wasim Jaffer Praises India’s White-Ball Dominance Under Ajit Agarkar (image via X) भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हाल ही में बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन...

भारत के लिए खतरे की घंटी! श्रीलंका में वार्म-अप मैच से पहले शुभमन गिल हुए चोटिल; पहले दिन के खेल से रहे बाहर

Shubman Gill Ruled Out of Day 1 of Sri Lanka Warm-Up Match Due to Finger Injury (image via getty) भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, ट्रेनिंग के दौरान अपनी दाहिनी हाथ...

7 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. मेहदी हसन मिराज ने CA XI के खिलाफ बांग्लादेश के वॉर्म-अप मैच में नाबाद 109 रन बनाए 6 अगस्त, 2026 को डार्विन...