Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: विराट कोहली से हाथ मिलाने के बाद युवा फैन हुए खुशी से पागल, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही वीडियो

IND vs ENG: विराट कोहली से हाथ मिलाने के बाद युवा फैन हुए खुशी से पागल, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही वीडियो

Virat Kohli (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कटक के बाराबाती क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाए। टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 305 रन की जरूरत है।

इस मैच में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की भी वापसी हुई है। चोटिल होने की वजह से विराट कोहली इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भाग नहीं ले पाए थे और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम में जगह मिली थी। दूसरे मैच के दौरान जब विराट कोहली फील्डिंग कर रहे थे तब उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास बैठे हुए Bowl Boy से हाथ मिलाया।

Bowl Boy भी विराट कोहली के साथ हाथ मिलाने के बाद काफी उत्साहित नजर आए। इसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और तमाम लोगों ने विराट कोहली के इस व्यवहार की जमकर प्रशंसा की है।

यह रही वीडियो

दूसरे वनडे को भी टीम इंडिया जरूर करना चाहेगी अपने नाम

इंग्लैंड की ओर से फिल साल्ट ने काफी अच्छी शुरुआत की और 26 रन की बहुमूल्य पारी खेली। फिल साल्ट और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 81 रन की तूफानी साझेदारी की। बेन डकेट ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट इस मैच में बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने 69 रन का योगदान दिया।

जोस बटलर ने 34 रन बनाए जबकि हैरी ब्रूक ने 31 रन की पारी खेली। लियम लिविंगस्टोन ने 41 रन बनाए जबकि आदिल रशीद 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि आदिल रशीद ने अपनी इस पारी में तीन चौके जड़े।

टीम इंडिया की ओर से शानदार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट झटके। जडेजा ने इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। जडेजा के अलावा हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने 1-1 अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

‘कुछ हद तक रोहित शर्मा जैसी’ शुभमन गिल की कप्तानी की तारीफ करते हुए अभिषेक नायर

  Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।...

3 खिलाड़ी जो चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी को रिप्लेस कर सकते हैं

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) एमएस धोनी का आईपीएल करियर अब अंतिम दौर में पहुंचता दिख रहा है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को भविष्य की तैयारी शुरू...

IND vs AFG: टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले कुल 7वें स्पिन गेंदबाज बने मानव सुथार

Manav Suthar (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही टेस्ट में 6 विकेट झटकने वाले मनव सुथार भारत के लिए डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले 10वें...

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट भविष्य पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे थोड़ा डाउट’

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की एबी डिविलियर्स ने...