Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: ‘मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत…’ इंग्लैंड सीरीज से पहले उपकप्तान अक्षर पटेल ने दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: ‘मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत…’ इंग्लैंड सीरीज से पहले उपकप्तान अक्षर पटेल ने दिया बड़ा बयान

Axar Patel (Image Credit- Twitter X)

आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत दौरे पर पहुंच चुकी है। इस दौरे पर इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले जाने वाले टी20 मैच से होगी।

दूसरी ओर, इस सीरीज से पहले जब चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इंग्लैंड के खिलााफ टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की, तो उस समय अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) को टी20 फाॅर्मेट में उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरी ओर, भारतीय टी20 टीम में यह जिम्मेदारी मिलने के बाद, अक्षर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि टीम इतनी स्थिर है कि मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत महसूस नहीं होती।

यह भी पढ़े:- जन्मदिन के मौके पर Axar Patel का हुआ बुरा हाल, साथी खिलाड़ियों ने केक से किया मेकअप कमाल

अक्षर पटेल ने दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में उपकप्तान अक्षर पटेल ने कहा- हां, टीम में एक बदलाव का समय आ रहा है, लेकिन यह अंत में सेलेक्टर्स का फैसला है। मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत महसूस नहीं होती। मेरा ध्यान मुझे सौंपी गई भूमिका को पूरा करने और लगातार सुधार करने पर है। अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा, तो टीम में मेरी जगह पक्की हो जाएगी।

अक्षर ने आगे कहा- मैं खुद को याद दिलाता हूं कि मैंने तीनों फाॅर्मेट खेले हैं टेस्ट, वनडे और टी20आई। फिलहाल मेरा ध्यान खुद को साबित करने या मुझे चुने जाने के बारे में चिंता करने के बजाय, जब भी अवसर मिले, प्रदर्शन करने पर है। मैं किसी विशेष स्थान पर खेलने के विचार से दबाव महसूस नहीं करता, लेकिन यह हमेशा टीम बैलेंस के बारे में है और टीम में मेरी क्या जगह है।

जब चयन की बात आती है, तो मैं इस बारे में अधिक सोचता हूं कि मैं कहां योगदान दे सकता हूं बजाय इसके कि मैं टीम में रहने लायक हूं या नहीं। यह एक क्रिकेटर की जर्नी का हिस्सा है कि केवल 15 खिलाड़ी ही टीम में जगह बना सकते हैं, और किसी की जगह की कोई गारंटी नहीं है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...