
IND vs ENG (Image Credit- Twitter X)
England tour of India, 2025: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। इस दौरे पर जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड, पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।
टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी, बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर, भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगी। दूसरी ओर, इस सीरीज के शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रहे माइकल वाॅन (Michael Vaughan) की एक प्रेडिक्शन सामने आई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि इंग्लैंड टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम करेगी।
माइकल वाॅन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले, एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पूर्व खिलाड़ी माइकल वाॅन को टैग करते हुए लिखा- गुड माॅर्निंग सर, आपकी भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज की प्रेडिक्शन क्या है? तो इस फैन को जबाव देते हुए वाॅन लिखते हैं- इंग्लैंड 3-2 से सीरीज को अपने नाम करेगी।
देखें Michael Vaughan की ये सोशल मीडिया पोस्ट
England will win 3-2 https://t.co/rldOScutYz
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) January 22, 2025
IND बनाम ENG, Match डिटेल्स
| मैच | वेन्यू | तारीख और समय | लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स |
| भारत (IND) vs इंग्लैंड (ENG), पहला T20I, इंग्लैंड का भारत दौरा, 2025 | ईडन गार्डन, कोलकाता | बुधवार, जनवरी 22, 7:00 pm IST | Star Sports, Disney+ Hotstar |
IND vs ENG: पहले टी-20 मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित प्लेइंग XI:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI:
बेन डकेट, फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक (उपकप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।
Disclaimer: इस जानकारी की समीक्षा करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपने स्वयं के निष्कर्ष निकालें।
IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं
13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया
SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

