Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: इंग्लैंड को वरुण चक्रवर्ती के ऊपर दबाव डालने के लिए दूसरी योजना बनानी होगी: माइकल वॉन

IND vs ENG: इंग्लैंड को वरुण चक्रवर्ती के ऊपर दबाव डालने के लिए दूसरी योजना बनानी होगी: माइकल वॉन

Michael Vaughan And Varun Chakarvarthy (Pic Source-X)

कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया पहला टी20 मैच पूरी तरह से एकतरफ रहा। इस शानदार मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने पहले टी20 में इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। इस मैच में वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर, हैरी ब्रूक और लियम लिविंगस्टोन का विकेट झटका। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पहले टी20 में वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा है।

माइकल वॉन ने क्रिकबज पर कहा कि, ‘वरुण चक्रवर्ती काफी अच्छे मिस्ट्री स्पिनर है। जिस तरीके से वरुण चक्रवर्ती बल्लेबाजों के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हैं उसकी तारीफ करनी चाहिए। उनकी गेंद ज्यादा स्पिन नहीं होती है लेकिन उनको समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए इतना आसान नहीं है। वो लगातार अच्छी गेंद फेंकते हैं। इंग्लैंड को दूसरी योजना बनानी होगी अगर उन्हें वरुण चक्रवर्ती के ऊपर दबाव डालना है तो।’

माइकल वॉन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की जमकर लगाई क्लास

माइकल वॉन ने इंग्लिश बल्लेबाजों को लेकर कहा कि, ‘टीम को स्पिनर्स के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। टी20 क्रिकेट में अगर आपको मैच में आगे होना है तो गेंदबाजों को दबाव में लाना होगा। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहले टी20 में शानदार गेंदबाजी की।’

टीम इंडिया ने पहला टी20 अपने नाम कर लिया है और अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 25 जनवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई के इस वेन्यू में भी स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। अगर इंग्लैंड को सीरीज में वापसी करनी है तो उन्हें दूसरे टी20 में स्पिनर्स के खिलाफ धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी होगी और सेट होने के बाद आक्रामक प्रहार करना होगा।

আরো ताजा खबर

7 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: आज से 20 टीमें वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए लड़ेंगी आज (7 फरवरी) से T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू...

WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज

RCB Women (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला टीम के लिए यादगार साबित हुआ। स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो 

England U19 vs India U19, Final (Image Credit- Twitter X) ICC Under 19 World Cup 2026, Final: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 6 फरवरी को भारत...

T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आईसीसीटी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही भारतीय खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...