Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN Weather Update- एंटीगुआ में आज कैसा रहेगा मौसम, बारिश कर सकती है मैच का मजा खराब

IND vs BAN Weather Update- एंटीगुआ में आज कैसा रहेगा मौसम बारिश कर सकती है मैच का मजा खराब

Sir Vivian Richards Stadium, Antigua (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार IND vs BAN मैच रात 8 बजे शुरू होगा। भारत अपना सुपर-8 का दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगा, वहीं बांग्लादेश की नजरें जीत के साथ टूर्नामेंट में बने रहने पर होगी। ऐसे में फैंस जानने को बेहद इच्छुक हैं कि आज एंटीगुआ का मौसम कैसा रहने वाला है। क्या बारिश इंडिया वर्सेस मैच में खलल डालेगी?

IND vs BAN: कैसा रहेगा आज एंटीगुआ का मौसम?

भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला एंटीगुआ में स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा। Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 10-11 बजे लगभग 50 प्रतिशत बारिश होने के चांसेस है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है और धूप खिल सकती है। इसका मतलब यह है कि शुरुआत में बारिश खलल डाल सकती है, मगर मैच पूरा होने की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं।

बता दें, इसी मैदान पर बांग्लादेश ने अपना पिछला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। बारिश के चलते यह मैच पूरा नहीं हो पाया था और ऑस्ट्रेलिया ने DLS के आधार पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच पूरा मैच देखने को मिले।

एंटीगुआ में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। बल्ले और गेंद के बीच एक गजब का कॉन्टेस्ट देखने को मिलता है। तेज गेंदबाजों को यहां शुरुआत में मदद मिलती है। हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाता है। वैसे-वैसे स्पिनर्स को इस मैच में मदद मिलना शुरू होती है। बल्लेबाज इस पिच पर थोड़ा संघर्ष करते हुए नजर आते हैं।

एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 35 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। 35 में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 16 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 17 मुकाबले जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर इस पिच पर 123 रन है।

আরো ताजा खबर

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...

पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Several Indian Cricketers Reportedly Using Weight-Loss Injections to Look Leaner (image via X) Indian cricketers weight loss injections: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक नई खबर के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में...

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...

Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sourav Ganguly Files Police Complaint in Kolkata Over Death Threats to Him and Wife Dona (image via X) Sourav Ganguly death threats: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट...