Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: दूसरे टी20 से पहले मस्ती मोड में नजर आए सूर्यकुमार यादव, मोर्ने मोर्केल को हिंदी सिखाने की भी कर रहे थे कोशिश

IND vs BAN: दूसरे टी20 से पहले मस्ती मोड में नजर आए सूर्यकुमार यादव, मोर्ने मोर्केल को हिंदी सिखाने की भी कर रहे थे कोशिश

Suryakumar Yadav and Morne Morkel (Pic Source-X)

आज यानी 9 अक्टूबर को टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमें आगामी मैच के लिए जमकर अभ्यास कर रही है।

इसी के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल जो दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज भी रह चुके हैं उन्हें हिंदी बोलना सिखा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव ने मोर्ने मोर्केल से कहा कि, ‘क्या हुआ, कुछ बोलो।’ इस पर मोर्ने मोर्केल ने कोई जवाब नहीं दिया और मजाक में कहा की फुटेज को काट दीजिए।

यही नहीं सूर्यकुमार यादव को ट्रेनिंग के दौरान कई बेहतरीन शॉट्स भी खेलते हुए देखा गया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अभी तक टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

यह रही वीडियो:

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था। पहले मैच में मेजबान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सूर्यकुमार यादव की बात की जाए तो उन्होंने पहले टी20 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी।

अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी20 को भी टीम इंडिया अपने नाम जरुर करना चाहेगी। दूसरे मैच में भी सूर्यकुमार यादव अपनी टीम की ओर से आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए मैच विनिंग पारी खेलना चाहेंगे। वहीं, बांग्लादेश की बात की जाए तो अगर उन्हें इस टी20 सीरीज में बने रहना है तो यह दूसरा मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। फिलहाल तीन मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। अब देखना यह है कि इस दूसरे टी20 को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...