Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: दूसरे टी20 का प्रीव्यू, जाने हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट के बारे में यहां

IND vs BAN: दूसरे टी20 का प्रीव्यू, जाने हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट के बारे में यहां

IND vs BAN Dream11 (Source X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। पहले टी20 में मेजबान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

बांग्लादेश की बात की जाए तो टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और पहले बल्लेबाजी करते हुए नजमुल हसन शांतो एंड कंपनी 127 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम के गेंदबाज भी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे और यही वजह है कि मेजबान ने इस मैच को अपने नाम किया। हालांकि दूसरे टी20 मैच को टीम जरूर जीतना चाहेगी। अगर बांग्लादेश को इस टी20 सीरीज में बने रहना है तो उन्हें दूसरा मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

मैच डिटेल:

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को आप फेनकोड पर स्ट्रीम करते हुए देख सकते हैं।

पिच रिपोर्ट:

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच में हमेशा से ही बल्लेबाजों को काफी मदद मिली है क्योंकि एक तरफ की बाउंड्री यहां काफी छोटी है। यही नहीं टीमों को यहां हमेशा से ही ज्यादा से ज्यादा रन बनाते हुए देखा गया है। इस पिच पर स्पिनर को भी काफी मदद मिलती है। पहली पारी का औसत स्कोर इस वेन्यू पर 139 रन है। अभी तक इस मैदान पर 13 मैच खेले गए हैं जिसमें से पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने चार बार जीत दर्ज की है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड:

इन दोनों टीमों ने आपस में 15 मुकाबले खेले हैं जिसमें से भारत ने 14 में जीत दर्ज की है जबकि एक बांग्लादेश ने अपने नाम किया है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 6 जून 2009 को खेला गया था जबकि 6 अक्टूबर को इन दोनों के बीच लेटेस्ट मैच खेला गया है।

यहाँ देखे:- IND vs BAN Dream11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, दूसरे T20I मैच के लिए

संभावित प्लेइंग XI:

टीम इंडिया

पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की ओर से दो खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया था। नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव दोनों ने ही पहले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मेजबान अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं करेगा।

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

बांग्लादेश:

पहले टी20 में बांग्लादेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। तस्कीन अहमद ने सिर्फ 17 गेंदों में 44 रन दिए थे। उनकी जगह तंजीम हसन साकिब को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।

लिटन दास (विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, जाकेर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद/तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...