
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
भारतीय टीम अगले 5 महीनों में 10 टेस्ट मैच खेलने वाली है, इसको ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि तेज गेंदबाजों का वर्कलोड मैनेजमेंट बेहद महत्वपूर्ण होगा। वह जानते हैं कि पेसर्स सभी मैच नहीं खेलेंगे और इसके लिए टीम मैनेजमेंट ने पहले ही योजना बना ली है, जिसे बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लागू किया जाएगा।
भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि गेंदबाजों को आराम देना मुद्दा नहीं होगा। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में एक-एक टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया था और आगे भी यह फिर से किया जा सकता है।
आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सभी मैच खेलें, यह संभव नहीं है- रोहित शर्मा
रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम इसे (तेज गेंदबाजों का वर्कलोड मैनेजमेंट) हमेशा अपने दिमाग में रखेंगे। आप चाहते हैं कि आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सभी मैच खेलें, लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि बहुत अधिक क्रिकेट खेला जाता है। हमने कुछ योजनाएं बनाई हैं- हम इन गेंदबाजों को कैसे मैनेज करेंगे, लेकिन यह सब इन मैचों में उनके द्वारा उठाए जा रहे कार्यभार पर निर्भर करता है। हम उस पर नजर रखेंगे।
उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि, हमने इंग्लैंड (पिछली टेस्ट सीरीज) के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया। बुमराह को आराम दिया गया, फिर एक टेस्ट मैच में सिराज को आराम दिया गया। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि उस विशेष समय में उनका शरीर कैसा महसूस करता है। हमारे पास बहुत सारे गेंदबाज हैं। हमने दलीप ट्रॉफी देखा, वहां कुछ रोमांचक संभावनाएं दिखीं। मैं इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं कि किस तरह के गेंदबाज हमारा इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि टीम इंडिया का टेस्ट सीजन 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से शुरू हो रहा है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद मेन इन ब्लू बांग्लादेश के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा।
1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स
ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन
SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

