Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: अंपायर का फैसला, विराट का DRS ना लेना और रोहित का रिएक्शन, चेपॉक में हुआ गजब ड्रामा

India vs Bangladesh, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच इस समय चेन्नई में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तो वहीं आज 20 सितंबर को खेल का दूसरा दिन जारी है। लेकिन आज मैच के दिन विराट कोहली के पगबाधा आउट होने के बाद, रोहित और फैंस के रिएक्शन काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

गौरतलब है कि आज बांग्लादेश को पहली पारी में 149 रनों पर समेटने के बाद, भारत ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना शुरू किया। तो वहीं रोहित और जायसवाल के आउट होने के बाद, विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आते हैं।

तो वहीं पारी के 20वें ओवर में मेहदी हसन एक गेंद विराट को फेंकते हैं, जिसे वह डिफेंस करते हैं, लेकिन गेंदबाज की अपील पर अंपायर द्वारा कोहली को LBW आउट दे दिया जाता है। हालांकि, कोहली इस दौरान डीआरएस का इस्तेमाल नहीं करते हैं, क्योंकि नाॅन स्ट्राइकर गिल ने कहा गेंद की लाइन सही थी।

लेकिन जब रिप्ले में देखा गया, तो गेंद से हल्का सा किनारा लगा था। अगर कोहली डीआरएस ले लेते, तो शायद बच जाते। दूसरी ओर, इस रिप्ले को देखकर रोहित शर्मा काफी हैरान दिखाई दिए और उनका रिएक्शन वायरल हो गया।

देखें रोहित शर्मा का रिएक्शन

Rohit Sharma and Kettleborough’s reaction to Virat Kohli not reviewing even after the edge. 🥲💔 pic.twitter.com/O9tK060MyD

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 20, 2024

Utra-edge says there was an EDGE…!!!

– Kohli was NOT-OUT pic.twitter.com/ZzlTaSPQmW

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) September 20, 2024

बांग्लादेशी पारी 149 रनों पर सिमटी

दूसरी ओर, भारत की पहली पारी के 376 रनों के जबाव में बांग्लादेश की पहली पार सिर्फ 149 रनों पर सिमट गई है। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कोई भी बांग्लादेशी खिलाड़ी टिककर नहीं खेल सका। टीम की ओर से पहली पारी में अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन 32 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे।

तो वहीं टीम के पांच खिलाड़ी तो दोहरे अंक के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए। शादमान इस्लाम 2, जाकिर हसन, 3, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 20, मोमीनुल हक 0 और मुशफिकर रहीम 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए।

दूसरी ओर, भारतीय टीम की ओर से मुकाबले में शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट निकालना जारी रखा, जिससे बांग्लादेश पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

আরো ताजा खबर

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...

IPL 2026: छक्का खाने के बाद कार्तिक त्यागी ने सैमसन को किया क्लीन बोल्ड! देखें वायरल वीडियो

IPL 2026: KKR’s Kartik Tyagi knocks Sanju Samson’s stumps after being hit for massive six (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने मंगलवार, 14 अप्रैल को...