Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: तीसरे टी20 मैच में बन सकते हैं ये खास रिकाॅर्ड्स व स्टैट, डालिए एक नजर

IND vs BAN तीसरे टी20 मैच में बन सकते हैं ये खास रिकाॅर्ड्स व स्टैट डालिए एक नजर

India vs Bangladesh, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का तीसरा मैच दोनों टीमों के बीच 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटनरेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैन इन ब्लू ने पहले ही टी20 सीरीज के पहले दो मैचों को जीतकर, सीरीज को अपने नाम कर लिया है। ऐसे में तीसरे टी20 में भारतीय टीम की नजर बांग्लादेश के खिलाफ व्हाइट वाॅश करने पर होंगी। हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया की ओर से कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खैर, आइए देखते हैं इस मैच में बन सकने वाले कुछ खास रिकाॅर्ड्स व स्टैट:

तीसरे टी20 मैच में बनते हुए नजर सकते हैं ये रिकाॅर्ड्स

31 – भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट में 2500 रनों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 31 रनों की जरूरत है।

54 – बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो को टी20 क्रिकेट में 1000 रनों के आंकड़े पर पहुंचने के लिए सिर्फ 54 रनों की जरूरत है।

39 – बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को टी20 क्रिकेट में 2000 रनों के आंकड़े पर पहुंचने के लिए सिर्फ 39 रनों की जरूरत है।

64 – अनुभवी बांग्लादेशी ऑलराउंडर महमूदुल्लाह को टी20 क्रिकेट में 2500 रन बनाने के लिए सिर्फ 64 रनों की जरूरत है।

4 – भारतीय ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर को टी20आई क्रिकेट में 50 विकेट तक पहुंचने के लिए सिर्फ चार विकेट की जरूरत है।

2 – भारतीय स्पिनर रवि विश्नोई को टी20 क्रिकेट में 50 विकेट हासिल करने के लिए सिर्फ दो विकेट की की जरूरत है।

4 – बांग्लादेशी तेज गेंदबाज शाॅरीफुल इस्लाम को टी20आई क्रिकेट में 50 विकेट तक पहुंचने के लिए सिर्फ चार विकेट की जरूरत है।

10 – भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टी20 क्रिकेट में 2500 रनों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ दस रनों की जरूरत है।

3 – बांग्लादेशी गेंदबाज तस्कीन अहमद को टी20 क्रिकेट में 200 विकेट हासिल करने के लिए सिर्फ तीन विकेट की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PBKS vs MI (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल का 58वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले...

PBKS vs MI: धर्मशाला में बारिश का खतरा, पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों पर मंडराया संकट

Punjab Kings IPL (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही पंजाब किंग्स के सामने अब एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। टीम गुरुवार...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने रचा इतिहास, टिकट बिक्री ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड

ICC Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) ICC महिला T20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले ही इतिहास रच रहा है। इंग्लैंड और वेल्स में...

14 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: PBKS मैच में हार्दिक, सूर्यकुमार की संभावना नहीं; बुमराह MI की कप्तानी कर सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या...