Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: जिस युवा खिलाड़ी ने विराट कोहली को किया दो बार आउट उसकी उम्र जानकर दंग रह गए अनुभवी बल्लेबाज

Virat Kohli (Pic Source-X)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट से पहले नेट गेंदबाज जमशेद आलम के खिलाफ दो बार आउट हुए। बता दें कि टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत आज यानी 27 सितंबर से कानपुर में हो गई है। युवा खिलाड़ी जमशेद आलम ने विराट कोहली के साथ हुई बातचीत को लेकर बड़ा खुलासा किया।

जमशेद आलम ने कहा कि उन्होंने 24 गेंदों के भीतर विराट कोहली को दो बार आउट किया। युवा खिलाड़ी ने इस बात का भी खुलासा किया कि विराट कोहली ने नेट सेशन के दौरान जमशेद आलम से उनकी उम्र पूछी और गेंदबाज की जमकर प्रशंसा भी की।

एनडीटीवी से बात करते हुए जमशेद आलम ने कहा कि, ‘मैंने विराट कोहली को 24 गेंदें फेंकी। मेरी गेंदबाजी की गति 135 केएमपीएच के आसपास थी और मैंने उन्हें दो बार आउट किया। प्रैक्टिस पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर रही थी जबकि कानपुर पिच में स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। विराट कोहली ने मुझे कहा कि, ‘काफी अच्छी गेंदबाजी की भाई कितने साल की हो?’ मैंने उनसे कहा कि मैं अभी 22 साल का हूं जिस पर उन्होंने जवाब दिया की मेहनत करते रहो। उनको आउट करके मैं सच में काफी उत्साहित था।’

कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया की ओर से बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे विराट कोहली

इस दो मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट चेन्नई में खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने 280 रनों से अपने नाम किया था। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि पहले टेस्ट में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे।

उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 6 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में अनुभवी बल्लेबाज 17 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। हालांकि इस समय खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कोहली अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेलना चाहेंगे। तमाम भारतीय फैंस को भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...