Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: Virat Kohli का बल्ला फिर रहा खामोश, डक पर लौटे पवेलियन, टिम डेविड ने पकड़ा बेहतरीन कैच

IND vs AUS Virat Kohli का बल्ला फिर रहा खामोश डक पर लौटे पवेलियन टिम डेविड ने पकड़ा बेहतरीन कैच

Virat Kohli & Tim David (Photo Source: Getty Images)

IND vs AUS, Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 51वां मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड, सेंट लुसिया में खेला गया। भारतीय ओपनर विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप नजर आए। वह पारी के दूसरे ओवर में जोश हेजलवुड के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे।

कोहली ने पुल लगाते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजने का प्रयास किया था। लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं जा पाई और टिम डेविड ने मिड-ऑन पर एक बेहतरीन कैच पकड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) 5 गेंदें खेलकर डक पर पवेलियन लौटे। और मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 6 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा था।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Virat Kohli के प्रदर्शन पर डालें एक नजर-

0(5) बनाम ऑस्ट्रेलिया

37(28) बनाम बांग्लादेश

24(24) बनाम अफगानिस्तान

0(1) बनाम अमेरिका

4(3) बनाम पाकिस्तान

1(5) बनाम आयरलैंड

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार डक पर पवेलियन लौटे विराट कोहली

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट दूसरी बार डक पर आउट हुए हैं। इससे पहले जारी टूर्नामेंट में वह अमेरिका के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच में पहली बार डक पर आउट हुए थे।

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ओपनिंग करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने सीजन में 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीता। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वह ओपनिंग करते हुए अब तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।

सुपर-8 राउंड में कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 24 और बांग्लादेश के खिलाफ 37 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उनके बल्ले से एक भी ढंग की पारी देखने को नहीं मिली है। जारी टी20 वर्ल्ड कप में वह 6 मैचों में मात्र 66 रन ही बना पाए हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...