Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: “स्मार्ट बनने की जरूरत है, 50 और 100 मायने….”- 92 रन की विस्फोटक पारी के बाद Rohit Sharma का बड़ा बयान

IND vs AUS स्मार्ट बनने की जरूरत है 50 और 100 मायने- 92 रन की विस्फोटक पारी के बाद Rohit Sharma का बड़ा बयान

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

IND vs AUS: Rohit Sharma Won POTM Award: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 51वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से मात देकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना पाई। ट्रैविस हेड की 76 रनों की अर्धशतकीय पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई।

भारत की इस जीत के हीरो रहे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जिन्होंने 92 रनों की विस्फोटक पारी खेली। रोहित शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

50 और 100 मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता- Rohit Sharma

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का कहना है कि वह पावरप्ले में बिल्कुल इसी तरह से ही बल्लेबाजी करना चाहते थे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 50 और 100 मायने नहीं रखते हैं। हिटमैन के लिए अगर कोई चीज मायने रखती है तो वो गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाना है। भारतीय कप्तान ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

मुझे यही करना है (पावरप्ले में), कोशिश करो और देखो कि गेंदबाज क्या कर रहे हैं, उसके अनुसार खेलना है। उन्होंने अपनी योजना बदल दी और हवा के विपरीत गेंदबाजी करने की कोशिश की। स्मार्ट बनने की जरूरत है, बस ऐसा करने के लिए मैं खुद का समर्थन कर रहा था। आपको यह समझना होगा कि गेंदबाज चतुर हैं, वे हवा में गेंद नहीं डालेंगे। मैं हर उस चीज को हिट करने के बारे में सोच रहा था जो संभव था। आप मैदान के सभी किनारों तक पहुंच सकते हैं, मैं यही करने की कोशिश कर रहा था। यह एक अच्छा विकेट रहा है और आपको अच्छे विकेटों का समर्थन करने की जरूरत है, खुशी है कि यह आज हुआ। मैंने कहा था कि 50 और 100 मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते। गेंदबाजों को दबाव में रखने की जरूरत है और इसके लिए आपको बड़े स्कोर की जरूरत है। मैंने केवल एक तरफ ही नहीं, बल्कि मैदान के सभी किनारों तक पहुंचने की कोशिश की।

रोहित शर्मा ने मात्र 19 गेंदों में जड़ा था अर्धशतक

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे ही ओवर में पहला विकेट गंवा दिया था। विराट कोहली 5 गेंदें खेलकर जोश हेजलवुड के खिलाफ डक पर आउट हो गए थे। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गियर नहीं बदला और एक छोर से पावरहिटिंग करते हुए नजर आए। हिटमैन ने पारी के तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ 29 रन बनाए थे, जिसमें एक चौका और 4 छक्का शामिल था।

पावरप्ले के अंदर ही मात्र 19 गेंदों में रोहित ने अर्धशतक भी पूरा किया था, जो जारी टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक है। रोहित शर्मा ने 224.39 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 92 रनों की शानदार पारी खेली। वह पारी के 12वें ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ आउट हुए थे।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...