Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट मैच जीतने के लिए टीम इंडिया को करना होगा चमत्कार, आखिरी बार 1928 में…..

IND vs AUS (Photo Sourcr: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। मैच के पांचवें दिन भारतीय गेंदबाजों ने सिर्फ 10 गेंदों के अंदर नाथन लियोन का विकेट लेकर कंगारूओं को ऑल आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 234 का स्कोर बनाया और पहली पारी के स्कोर के बढ़त के आधार पर भारत के सामने जीत के लिए 340 का बड़ा लक्ष्य रखा है।

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन के स्कोर में सिर्फ 6 रन का ही इजाफा किया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन अपनी पारी की शुरुआत 228/9 के स्कोर से की। मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और उनके ओवर में एक चौका लगा और फिर एक रन लेग बाई के रूप में आया। इस तरह इस ओवर में कुल 5 रन आए।

वहीं अगला ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला, उन्होंने शुरूआती तीन गेंदों में सिर्फ एक रन दिया और इसके बाद चौथी गेंद पर नाथन लायन को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को समेट दिया। बुमराह की अंदर आती हुई गेंद पर लायन ने शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वह क्लीन बोल्ड हो गए। इस तरह से वह 55 गेंदों में 41 रन बनाकर लायन पवेलियन लौटे, जबकि स्कॉट बोलैंड 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट जीतने के लिए टीम इंडिया को करना होगा चमत्कार

भारत को अगर इस सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल करनी है तो यहां आज बचे हुए 92 ओवर में 340 रन बनाने होंगे। अब तक मेलबर्न में सिर्फ एक बार 300 से ज्यादा रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया गया है। अब भारत को मेलबर्न में इतिहास भी रचना होगा और इस मैदान पर सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करना होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले मेलबर्न में टेस्ट में सबसे सफल चेज 332 रन का था, जो इंग्लैंड ने 1928 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। 300+ रनों का लक्ष्य को बस इसी मैच में सफलतापूर्वक पीछा किया गया था। अभी भी इस मैच में तीनों नतीजे संभव हैं।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...