Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: ‘मेरे हाथ में जो आवाज आई’ मिचेल मार्श का बेहतरीन कैच लपकने के बाद अक्षर पटेल

IND vs AUS: ‘मेरे हाथ में जो आवाज आई’ मिचेल मार्श का बेहतरीन कैच लपकने के बाद अक्षर पटेल

Axar Patel (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप का 51वां मैच 24 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने मिचेल मार्श की अगुवाई वाली कंगारू टीम को 24 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है।

हालांकि, भारत से मिले 206 रनों का पीछा करते हुए एक समय ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, क्योंकि ट्रैविस हेड ने एक छोर संभाल कर रखा था। हालांकि, भारत को पहले ही ओवर में डेविड वाॅर्नर (6) का विकेट मिल गया था।

इसके बाद मिचेल मार्श और डेविड वाॅर्नर के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई, जिसे देखकर लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया मैच को अपने नाम कर लेगी। लेकिन कुलदीप यादव ने 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल मार्श (37) को कैच आउट कराया, पर उन्हें यह विकेट अक्षर पटेल की शानदार फील्डिंग की वजह से मिला था।

अक्षर ने डीप स्क्वायर लेग पर एक हाथ से छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच लपक कर मार्श को पवेलियन का रास्ता दिखाया, और यह कैच इस मैच का टर्निंग पाॅइंट भी रहा, भारत ने इस कैच के बाद वापसी कर ली थी। तो वहीं मैच खत्म होने के बाद अक्षर ने अपने इस कैच को लेकर बड़ा बयान दिया है।

देखें अक्षर पटेल के इस शानदार कैच की वीडियो

तो वहीं उन्होंने इस कैच को लेकर आईसीसी के स्पोर्ट्स प्रजेंटर संजना गणेशन के साथ बातचीत करते हुए कहा- मेरे हाथ में जो आवाज आई, उसके बाद मेरे को कुछ भी नहीं पता था। मैं गिर गया, और पता लगा कि मैंने शानदार कैच लपका है। यह एक मुश्किल कैच था, लेकिन महत्वपूर्ण था कि उस समय दोनों के बीच साझेदारी टूटी। तो मुझे इस बात की ज्यादा खुशी थी कि छक्का भी नहीं गया और वह कैच आउट हो गया।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...