Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: कोंस्टास की गलती, ख्वाजा ने भुगता खामियाजा, दिन के अंत तक AUS का स्कोर 9/1

IND vs AUS (Photo Source: Getty Images)

सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए, जवाब में स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर नौ रन बना लिए हैं। दिन के खेल की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ख्वाजा के आउट होने के साथ ही स्टंप की घोषणा कर दी गई।

ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 176 रन पीछे चल रही है। फिलहाल क्रीज पर सैम कोंस्टास सात रन बनाकर मौजूद थे। पहली पारी में भारत को जल्दी ऑलआउट करने के बाद कोंस्टास और ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया पारी का आगाज किया। कोंस्टास ने एक चौका लगाकर टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन बुमराह ने ख्वाजा को आउट कर दिन के अंत में  टीम इंडिया के फैंस को अलग खुशी दे दी।

IND vs AUS: एक बार फिर से फेल हुआ टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम आज 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26 रन, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली 17 रन और यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर आउट हुए।

इनके अलावा बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। केएल राहुल चार रन, प्रसिद्ध कृष्णा तीन रन और मोहम्मद सिराज तीन रन बना सके। पिछले मैच में शतक लगाने वाले नीतीश रेड्डी इस मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। पैट कमिंस ने दो विकेट लिया, जबकि नाथन लियोन को एक विकेट मिला।

टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल बेहद दिलचस्प होने वाला है। दूसरे दिन टीम इंडिया जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करना चाहेगी, जिससे वो पहली पारी के आधार पर थोड़ी बढ़त हासिल कर सकें। आपको बता दें कि, इस टेस्ट मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं।

আরো ताजा खबर

उम्र में फर्जीवाड़े के चलते रोहित यादव भारत की U-19 टीम से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

BCCI Drops Rohit Yadav from India U-19 Squad Over Age Discrepancies (image via X) Rohit Yadav age fraud: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली घरेलू बाइलेटरल सीरीज से पहले, बीसीसीआई...

विराट-रोहित को लेकर मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान, न्यूजीलैंड दौरे से पहले किया अलर्ट!

Virat and Rohit (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और पांच...

बिग बैश लीग में होगी प्राइवेट इन्वेस्टर्स की एंट्री! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक फैसला

Cricket Australia Opens Doors to Private Investment in Big Bash (image via getty) Cricket Australia private investment Big Bash league: ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में बड़ा बदलाव लाने वाले एक ऐतिहासिक...

‘PCB पर अभी भी मेरे हजारों डॉलर बकाया हैं’ पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलिप्सी का बड़ा दावा

Jason Gillespie (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की परेशानी कम होने की नाम नहीं ले रही है। टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की...