Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: ऋषभ पंत का धुआंधार अर्धशतक; दूसरे दिन के अंत तक भारत 141/6; दिलचस्प हुआ सिडनी टेस्ट

IND vs AUS (Photo Source X)

IND vs AUS 5th Test, 2nd Day: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जा रहा है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का शिकार हुए और टीम 181 रन पर ऑल आउट हो गई। उसके बाद स्टंप तक टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं और 145 रनों से आगे हैं।

दूसरे दिन के अंत तक क्रीज पर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। जडेजा ने 39 गेंदों में 8* रन बनाए हैं और वाशिंगटन सुंदर ने 17 में से 6 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट लिए हैं। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने 33 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 22 रन बनाए।

गेंदबाजी में भारत ने दिखाया दम

पहले दिन के अंत में ऑस्ट्रेलिया ने बस 1 विकेट खोया था और उनके पास दूसरे दिन अच्छा खासा रन बनाने का मौका था। हालांकि, भारतीय गेंदबाज कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए और एक के बाद एक करके अटैकिंग गेंदबाजी की।

भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर ऑल आउट कर दिया और 4 रन की बढ़त ली। टीम इंडिया के लिए 3-3 विकेट मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए।

वहीं 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह और नीतीश कुमार रेड्डी के खाते में आए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ब्यू वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 57 रन (105 गेंद) बनाए और उनके बाद स्टीव स्मिथ ने 33 रनों की पारी खेली।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी रही रोमांचक

ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर दूसरे पारी की शुरुआत करने उतरी टीम इंडिया कुछ अलग ही अंदाज में दिखी। शुरुआत से ही बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को धोना शुरू कर दिया था। भले ही विकेट गिर रहे थे लेकिन उसके बाद भी चौके-छक्के की बारिश हो रही थी।

यशस्वी जायसवाल ने 22 रन, केएल राहुल ने 13 रन, शुभमन गिल ने 13 रन, विराट कोहली ने 6 रन, नीतीश रेड्डी ने 4 रन और ऋषभ पंत ने 61 रनों की शानदार पारी खेली। ऋषभ पंत ने बेहद ही शानदार पारी खेली।

तीसरा दिन होगा बेहद रोमांचक

IND vs AUS 5th टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बेहद दिलचस्प होने वाला है। तीसरे दिन टीम इंडिया विकेट बचाने की कोशिश करेगी और चाहेगी की वह बड़ा टारगेट दे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भारत को जल्द से जल्द ऑल आउट करना चाहेगी। हालांकि, यह देखना भी अहम होगा की क्या बुमराह गेंदबाजी करने के लिए फिट हैं या नहीं और वह गेंदबाजी करेंगे या नहीं।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...