Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट मैच जीतने के लिए टीम इंडिया को करना होगा चमत्कार, आखिरी बार 1928 में…..

IND vs AUS (Photo Sourcr: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। मैच के पांचवें दिन भारतीय गेंदबाजों ने सिर्फ 10 गेंदों के अंदर नाथन लियोन का विकेट लेकर कंगारूओं को ऑल आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 234 का स्कोर बनाया और पहली पारी के स्कोर के बढ़त के आधार पर भारत के सामने जीत के लिए 340 का बड़ा लक्ष्य रखा है।

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन के स्कोर में सिर्फ 6 रन का ही इजाफा किया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन अपनी पारी की शुरुआत 228/9 के स्कोर से की। मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और उनके ओवर में एक चौका लगा और फिर एक रन लेग बाई के रूप में आया। इस तरह इस ओवर में कुल 5 रन आए।

वहीं अगला ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला, उन्होंने शुरूआती तीन गेंदों में सिर्फ एक रन दिया और इसके बाद चौथी गेंद पर नाथन लायन को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को समेट दिया। बुमराह की अंदर आती हुई गेंद पर लायन ने शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वह क्लीन बोल्ड हो गए। इस तरह से वह 55 गेंदों में 41 रन बनाकर लायन पवेलियन लौटे, जबकि स्कॉट बोलैंड 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट जीतने के लिए टीम इंडिया को करना होगा चमत्कार

भारत को अगर इस सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल करनी है तो यहां आज बचे हुए 92 ओवर में 340 रन बनाने होंगे। अब तक मेलबर्न में सिर्फ एक बार 300 से ज्यादा रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया गया है। अब भारत को मेलबर्न में इतिहास भी रचना होगा और इस मैदान पर सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करना होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले मेलबर्न में टेस्ट में सबसे सफल चेज 332 रन का था, जो इंग्लैंड ने 1928 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। 300+ रनों का लक्ष्य को बस इसी मैच में सफलतापूर्वक पीछा किया गया था। अभी भी इस मैच में तीनों नतीजे संभव हैं।

আরো ताजा खबर

PAK vs AUS 2026: ऑस्ट्रेलिया ने T20I सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की, बियर्डमैन और एडवर्ड्स को टीम में जगह मिली

PAK vs AUS 2026: Australia announced their squad, Beardman and Edwards earn call-up (image via getty) महली बियर्डमैन और जैक एडवर्ड्स को पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज...

19 जनवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IND vs NZ 3rd ODI: ऐतिहासिक! न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे मैच में 41 रनों से हराकर भारत में पहली बार जीती वनडे...

Vijay Hazare Trophy 2025-26: पुरस्कार विजेताओं और टॉप रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

Vijay Hazare Trophy 2025-26 (image via X) विदर्भ ने रविवार, 18 जनवरी को बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फाइनल में सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर अपना पहला...

VHT Final 2025-26: सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर विदर्भ ने चौथी बार जीती विजय हजारे ट्राॅफी

Atharva Taide (Image Credit- Twitter X) विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 के जारी सीजन का फाइनल मैच आज 18 जनवरी, रविवार को बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर खेला...