Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: नीतीश रेड्डी का शतक, सुंदर की जुझारू पारी, मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन का कुछ ऐसा रहा हाल

IND vs AUS: नीतीश रेड्डी का शतक, सुंदर की जुझारू पारी, मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन का कुछ ऐसा रहा हाल

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच में आज तीसरे दिन का खेल हुआ जो पूरी तरह से भारत के नाम रहा। पूरे दिन में भारत ने 194 रन बनाए और साथ ही में छह विकेट भी गंवा दिए। लेकिन आज के दिन की सबसे बड़ी चीज थी नीतीश रेड्डी की शतकीय पारी। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल शतक लगाया।

आज के दिन की बात करें तो खराब रोशनी की वजह से तीसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया गया। दिन का खेल खत्म तक भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 116 रन पीछे है। नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह फिलहाल 105 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 176 गेंद की अपनी पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगाया है। मोहम्मद सिराज भी दो रन बनाकर नाबाद हैं।

IND vs AUS: नीतीश और सुंदर की साझेदारी ने बचाई टीम इंडिया की लाज

नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे वॉशिंगटन सुंदर के साथ नीतीश ने आठवें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर और नीतीश दोनों ने धैर्य के साथ बैटिंग की। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम के आठवें और नौवें नंबर के बल्लेबाज ने 150+ गेंदें खेली हों। दोनों ने संयुक्त रूप से 285 गेंदें खेलीं यानी करीब 48 ओवर बल्लेबाजी की। सुंदर 162 गेंद में एक चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले  भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल 82 रन, रोहित शर्मा तीन, केएल राहुल 24 रन, विराट कोहली 36 रन और ऋषभ पंत 28 रन और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप खाता नहीं खोल सके। भारत ने शनिवार को पांच विकेट पर 164 रन से आगे खेलना शुरू किया और 194 रन जोड़े। इस दौरान भारत ने चार और विकेट गंवाए। शनिवार को पंत, जडेजा, बुमराह और सुंदर आउट हुए।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ: रायुपर में टीम इंडिया ने किया रिकाॅर्ड रनचेज, न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 7 विकेट से दी मात

IND vs NZ 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...

‘मोहम्मद शमी नहीं बन सकते हर्षित राणा’ मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर की कोचिंग रणनीति पर उठाए सवाल

Harshit Rana Manoj Tiwary (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने टीम इंडिया में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘सीखते हुए खेलने’ की नीति पर सवाल...

T20 World Cup 2026: ‘भारत नहीं आए तो नुकसान उन्हीं का होगा’ बांग्लादेश को लेकर बोले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन

Azharuddin (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर संशय बना हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड...

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 209 रनों का लक्ष्य, सेंटनर ने खेली तूफानी पारी 

IND vs NZ 2nd T20 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...