Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG 2026: क्या दूसरे वनडे मैच में भी बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? पढ़ें मौसम रिपोर्ट 

IND vs AFG 2026: क्या दूसरे वनडे मैच में भी बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? पढ़ें मौसम रिपोर्ट 

Ekana Cricket Stadium Lucknow (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के बाद, तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच 17 जून, बुधवार को दोपहर 1.30 बजे से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में जीत हासिल कर मेजबान भारतीय टीम की नजर वनडे सीरीज को अपने नाम करने पर होगी, जबकि अफगानिस्तान सीरीज में 1-1 की बराबर करने की उम्मीद कर रही होगी।

दूसरी ओर, इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं कि क्या पहले वनडे की तरह इस मैच में भी बारिश की मार देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान बारिश ने खलल डाला था, जिसकी वजह से पहले मुकाबले को 25-25 ओवर का खेला गया था। खैर, आइए जानते हैं दूसरे वनडे मैच के दौरान लखनऊ में कैसा मौसम रहने वाला है?

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे, इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ मौसम रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 35° C से 37° C के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा मुकाबले के दौरान किसी भी तरह की बारिश की आशंका नहीं है। मैदान पर हवा की रफ्तार 7 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है। साथ ही हवा में नमी लगभग 20% से 35% के आसपास रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को काफी गर्मी और हल्की उमस का सामना करना पड़ सकता है।

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत (IND): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान (AFG): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिक अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमत उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, जियाउर रहमान, मोहम्मद सलीम

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND (Image Credit- Twitter X) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में श्रीलंका और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 26 अगस्त, बुधवार को चौथे...

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा हाल में ही जियोस्टार के...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...