Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, नहीं मिली बुमराह को जगह 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 19 मई को अगले महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस दौरे पर अफगान टीम भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत 6 जून शनिवार से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। यह टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून रविवार से होगी। पहला वनडे मैच धर्मशाला और इसके बाद दूसरा वनडे लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम, तीसरा वनडे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में क्रमश: 17 और 20 जून को खेला जाएगा।

हालांकि, इस टीम में हैवी वर्कलोड के चलते अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा इस दौरे के लिए पहली बार टीम में चार खिलाड़ियों को नेशनल टीम से बुलावा भेजा गया है। इन खिलाड़ियों में मानव सुथार, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे शामिल हैं। प्रिंस यादव सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा होंगे, जबकि अन्य तीन खिलाड़ियों को एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी चुना गया है।

टीम की कमान दोनों फाॅर्मेट शुभमन गिल के हाथों में होगी। जबकि टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल को नया उपकप्तान चुना गया है। साथ ही वनडे टीम में श्रेयस अय्यर को नया उपकप्तान चुना गया है। रोहित और हार्दिक का चयन फिटनेस पर निर्भर होगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (वीसी), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ध्रुव जुरेल, हर्ष दुबे

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

*नोट- रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन फिटनेस पर निर्भर है

আরো ताजा खबर

विराट कोहली ने सभी फाॅर्मेट में अपने सबसे मुश्किल गेंदबाजों का खुलासा किया, लिस्ट में 2 इंग्लिश गेंदबाज

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल में ही सभी फाॅर्मेट में सामना किए गए सबसे मुश्किल गेंदबाजों का...

अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, दो टेस्ट मैचों की सीरीज की हुई घोषणा

India’s Test tour of Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारत की नेशनल क्रिकेट टीम और श्रीलंका की नेशनल क्रिकेट टीम के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट...

19 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, नहीं मिली बुमराह को जगह भारतीय...

रिटायर होने से पहले चेपाॅक में आईपीएल 2027 में आखिरी मैच खेलेंगे एमएस धोनी: रिपोर्ट्स 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) एक और आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। इसको लेकर हाल में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने...