Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG: ‘आईपीएल के बाद रेड बाॅल क्रिकेट खेलना आसान नहीं’ अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान

IND vs AFG: ‘आईपीएल के बाद रेड बाॅल क्रिकेट खेलना आसान नहीं’ अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने स्वीकार किया कि आईपीएल के ठीक बाद, टेस्ट क्रिकेट खेलना आसान नहीं होता। लेकिन उन्हें विश्वास है अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए, टीम के खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी होगी।

गौरतलब है कि हाल में ही समाप्त हुए आईपीएल 2026 में कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आए थे। कुलदीप ने डीसी के लिए खेले गए 12 मैचों में 10.29 की इकाॅनमी और 38.10 की औसत से कुल 10 विकेट अपने नाम किए। यह लगातार चौथा साल रहा जब उनकी टीम आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही।

चूंकि दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इस वजह से उन्हें अपनी रेड बाॅल क्रिकेट की तैयारियों की लिए पर्याप्त समय मिला। हाल में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह पिछले 14-15 दिन से रेड बाॅल के लिए तैयारियां कर रहे हैं।

कुलदीप यादव की प्रतिक्रिया

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले कुलदीप यादव ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- “आईपीएल क्रिकेट से लाल गेंद के क्रिकेट में बदलाव करना मुश्किल होता है। तैयारी बेहद जरूरी हो जाती है। सौभाग्य से, मुझे समय मिल गया। मैंने कम से कम 10 से 15 दिन अभ्यास किया और लाल गेंद का अनुभव प्राप्त किया।”

“टी20 में आप हमेशा आक्रामक रहते हैं। आप हमेशा बल्लेबाज पर हमला करने के बारे में सोचते हैं। इसी मानसिकता के साथ आप खेल में बने रहते हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऐसा नहीं होता। बल्लेबाज के पास काफी समय होता है।”

“कुछ खिलाड़ी आईपीएल फाइनल के तुरंत बाद आ रहे हैं। उनके पास ज्यादा समय नहीं है। लेकिन मुझे यकीन है कि उन्होंने अच्छी तैयारी की है। तो हां, यह एक चुनौती है, लेकिन मुझे विश्वास है कि हर कोई अच्छी तैयारी कर रहा है।”

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ध्रुव जुरेल (विकेकीपर), हर्ष दुबे

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...