Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG: अफगानिस्तान भले ही 152 रनों पर सिमट गई हो, लेकिन रहमत शाह ने भारत के खिलाफ रच दिया इतिहास

IND vs AFG: अफगानिस्तान भले ही 152 रनों पर सिमट गई हो, लेकिन रहमत शाह ने भारत के खिलाफ रच दिया इतिहास

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X)

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज 8 जून को मुकाबले में तीसरे दिन का खेल जारी है। मैच में भारत के पहली पारी के 564 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने, अफगानिस्तान अपनी पहली पारी में 152 रनों पर ही सिमट गई।

दूसरी ओर, भले ही अफगानिस्तान 152 रनों पर सिमट गई हो, लेकिन टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रहमत शाह (Ragmat Shah) ने भारत के खिलाफ एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। मुकाबले में उन्होंने कमाल का धैर्य दिखाते हुए 135 गेंदों में 9 चौके व 1 छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली और टीम की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे।

तो वहीं, इस स्कोर के साथ अब वह अफगानिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। रहमत से पहले किसी भी अफगानी खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ खिलाफ खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में ये कारनामा नहीं किया है। साथ ही इससे पहले वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।

अफगानिस्तान की पहली पारी का हाल

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 ओवर बाद 564/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की। भारत की इस पारी के जबाव में अफगानिस्तान पहली पारी में 58.4 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 152 रनों पर सिमट गई।

अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल मलिक ने 16, सेदिक अटल ने 17, रहमनुल्लाह गुरबाज ने 12 और कप्तान हशमतुल्लाह शाहीदी ने 20 रन बनाए। अंत में रहमत शाह ने 60 रनों की जुझारू पारी खेली।

भारत ने पहली पारी के आधार पर अफगानिस्तान पर 412 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। साथ ही अफगानिस्तान को फाॅलोऑन के लिए भी मजबूर कर दिया है। भारत की ओर से पहली पारी में डेब्यू कर रहे मानव सुधार ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए, तो प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले। इसके अलावा वाॅशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND (Image Credit- Twitter X) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में श्रीलंका और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 26 अगस्त, बुधवार को चौथे...

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा हाल में ही जियोस्टार के...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...