Skip to main content

ताजा खबर

‘IMF से कर्जा बकाया है’ USA के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर अनवर मकसूद ने दिया चौंकाने वाला बयान

‘IMF से कर्जा बकाया है’ USA के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर अनवर मकसूद ने दिया चौंकाने वाला बयान

United States vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में कल 6 जून को खेले गए 11वें मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बता दें कि डलास के ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में सह-मेजबान यूएसए ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर मुकाबले में जीत हासिल की है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में यूएसए जैसी एसोशिएट टीम से हार के बाद, उसकी क्रिकेट जगत में जमकर खिल्ली उड़ रही है। तो वहीं अब पाकिस्तान की यूएसए के खिलाफ हार पर पाकिस्तानी व्यंगकार और लूज टाॅक शो के होस्ट अनवर मकसूद ने पाकिस्तान टीम की हार पर बड़ा बयान दिया है। मकसूद का कहना है कि लगता है कि पाकिस्तान को IMF से कर्ज लेना है, शायद इस वजह से वह यूएसए के खिलाफ हार गई।

अनवर मकसूद ने पाकिस्तान की हार पर दिया बड़ा बयान

बता दें कि पाकिस्तान की यूएसए के खिलाफ हार के बाद अनवर मकसूद ने इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो के अनुसार कहा- ये मैच हम मजबूरी में हारे हैं, अभी आईएमएफ (IMF) से कर्जा बकाया है, तो उसमें शायद ये भी शर्त होगी कि अमेरिका से हारो, फिर पैसे देंगे। वरना और कोई वजह समझ में नहीं आती।

इसके अलावा अनवर मकसूद ने पाकिस्तान के आगामी भारतीय टीम के साथ मैच को लेकर कहा-जिन पाकिस्तानियों ने इस मैच के टिकट खरीदे हैं, वे मेरे ख्याल में टिकट्स को आधी कीमत में बेचेंगे, ले लो भाई कुछ।

देखें इंटरनेट पर वायरल ये वीडियो

पाकिस्तान और यूएसए के बीच डलास में खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो यूएसए ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

इसके बाद जब USA इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने भी 20 ओवरों की समाप्ति पर 159 रन बना लिए और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। लेकिन इसके बाद यूएसए ने सुपर ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की।

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...