Skip to main content

ताजा खबर

ICC Women’s T20 WC 2026: चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां

ICC Women's T20 World Cup 2026: Prize money and full list of awards (image via getty)
ICC Women’s T20 World Cup 2026: Prize money and full list of awards (image via getty)

रविवार, 5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इंग्लैंड महिला टीम को सात विकेट से हराया। फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी के दम पर मिली इस जीत से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह प्रतिष्ठित खिताब फिर से अपने नाम कर लिया।

पहले फील्डिंग करने का फैसला करते हुए, ऑस्ट्रेलिया के अनुशासित बॉलर्स ने पावरप्ले के दौरान इंग्लैंड के ओपनर्स को खुलकर खेलने नहीं दिया। हालांकि, इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने 53 गेंदों पर नाबाद 58 रन की मजबूत पारी खेलकर टीम को संभाले रखा। उन्हें फ्रेया केम्प का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 28 गेंदों पर जबरदस्त नाबाद 44 रन बनाकर पारी को तेजी दी। इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई नाबाद 80 रन की साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड 150/4 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इसे आसानी से हासिल कर लिया। जॉर्जिया वॉल के जल्दी आउट होने के बावजूद, ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बेथ मूनी (49 गेंदों में 64 रन) और फीबी लिचफील्ड (35 गेंदों में 48 रन) ने सिर्फ 67 गेंदों में 100 रनों की शानदार साझेदारी करके इंग्लैंड की गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया। लिचफील्ड के आक्रामक सोच और मूनी की संयमित बल्लेबाजी ने इंग्लैंड की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म कर दी।

हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों सेट बल्लेबाज आउट हो गईं थीं, लेकिन अनुभवी एलिस पेरी ने आखिरी पलों में टीम को संभाला और ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में 17 गेंदें बाकी रहते हुए 153/3 रन बनाकर टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड बनाया।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी (इनामी राशि)

क्रम संख्या अवॉर्ड इनामी राशि
1. विजेता 22.2 करोड़
2. उप-विजेता 11.1 करोड़
3. प्लेयर ऑफ द मैच
4. प्लेयर ऑफ द सीरीज

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल – प्लेयर ऑफ द मैच

अवॉर्ड का नाम अवॉर्ड विजेता इनामी राशि
प्लेयर ऑफ द मैच बेथ मूनी (49 गेंदों में 64 रन)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल – प्लेयर ऑफ द सीरीज

अवॉर्ड का नाम अवॉर्ड विजेता इनामी राशि
प्लेयर ऑफ द सीरीज बेथ मूनी (मैच – 7, रन – 238, एवरेज – 47.60, स्ट्राइक रेट -142.51)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता और उप-विजेता

अवॉर्ड का नाम अवॉर्ड विजेता इनामी राशि
विजेता ऑस्ट्रेलिया 22.2 करोड़
उप-विजेता इंग्लैंड 11.1 करोड़

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन

उपलब्धि खिलाड़ी रन
सबसे ज्यादा रन डैनी वायट-हॉज 302 रन, 7 पारियां, औसत – 60.40, स्ट्राइक रेट – 149.50

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर

उपलब्धि खिलाड़ी स्कोर
सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर ताजमिन ब्रिट्स 114 (69) (15 चौके, 3 छक्के) बनाम नीदरलैंड्स, मैच 24, ग्रुप 1, ब्रिस्टल

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट

उपलब्धि खिलाड़ी रन
सबसे ज्यादा विकेट श्री चरणी 14 विकेट, 5 पारियां, औसत – 8.36

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

उपलब्धि खिलाड़ी गेंदबाजी के आंकड़े
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दीप्ति शर्मा 5/10 (4 ओवर) बनाम पाकिस्तान, मैच 6, बर्मिंघम

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा कैच

उपलब्धि खिलाड़ी कैच
सबसे ज्यादा कैच जेमिमा रोड्रिग्स 6 कैच, 5 पारियां

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा डिसमिसल

उपलब्धि खिलाड़ी डिसमिसल
सबसे ज्यादा डिसमिसल मुनीबा अली 7 डिसमिसल (4 कैच, 3 स्टंपिंग)

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...

“किसी भी और मैच में ऐसा प्रेशर नहीं होता” – विमेंस एशिया कप मैच से पहले बोलीं हरमनप्रीत कौर

IND vs PAK Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई...