Skip to main content

ताजा खबर

ICC Test Ranking: बुमराह फिर से बने नंबर एक बॉलर, विराट की भी हुई बल्ले-बल्ले

Jasprit Bumrah & Virat Kohli (Photo Source: X)

पर्थ में खेले गए ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के बाद ICC ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फायदा मिला है और पर्थ टेस्ट मैच में कुल आठ विकेट चटकाने के बाद वह एक बार फिर से नंबर-1 टेस्ट बॉलर बन गए हैं। वहीं उस मैच में शतक लगाने वाले विराट और जायसवाल को भी रैंकिंग में फायदा मिला है।

ICC Test Ranking: शतक लगाने के बाद विराट कोहली को मिला फायदा

टीम इंडिया के युवा सलामी बैटर यशस्वी जायसवाल जिन्होंने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में 161 रनों की यादगार पारी खेली थी वो अब आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यशस्वी को दो पायदान का फायदा मिला है और अब वह महज जो रूट से पीछे हैं। विराट कोहली ने भी पर्थ की दूसरी पारी में शतक लगाया था और इसका उन्हें रैंकिंग में भयंकर फायदा मिला है। विराट कोहली 9 पायदान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर आ गए हैं।

वहीं ऋषभ पंत अभी भी टॉप 10 में हैं और छठे नंबर पर बने हुए हैं और वहीं पहला टेस्ट नहीं खेल पाने वाले शुभमन गिल को रैंकिंग में एक पायदान का नुकसान हुआ है। गिल 17वें नंबर पर फिसल गए हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, उनको रैंकिंग में कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। रोहित अभी ही 26वें पायदान हैं।

ICC Test Ranking: आर अश्विन पहुंचे चौथे नंबर पर

गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो बुमराह एक बार फिर नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में बुमराह ने तीन विकेट चटकाए थे, उस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड तीसरे पायदान पर हैं।

भारत के आर अश्विन जो पर्थ टेस्ट में प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं रहे उनको रैंकिंग में एक स्थान का फायदा मिला है और वह चौथे नंबर पर आ गए हैं। रवींद्र जडेजा एक पायदान खिसकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पर्थ टेस्ट में कुल पांच विकेट चटकाने वाले मोहम्मद सिराज को भी रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा मिला है और वह 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

আরো ताजा खबर

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...